पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Knives drawn during Muharram procession in Indore following a scuffle over accidental jostling; t

Indore News: इंदौर में धक्का लगने की बात पर मुहर्रम के जुलूस के दौरान चले चाकू, तीन भाई हुए घायल

Fri, 26 Jun 2026 03:04 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 26 Jun 2026 03:04 PM IST
सार

जिंसी क्षेत्र में गुरुवार रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान धक्का लगने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने तीन भाइयों पर चाकुओं से वार कर दिए।  तीनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Indore News: Knives drawn during Muharram procession in Indore following a scuffle over accidental jostling; t
इंदौर में केस दर्ज

विस्तार

इंदौर में गुरुवार रात जिंसी क्षेत्र से निकल रहे ताज़िये के जुलूस के दौरान धक्का लगने के मामूली विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले हाथापाई हुई, फिर चाकुओं से वार शुरू हो गया। इस घटना में तीन भाई घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दो युवकों और उनके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

सराफा पुलिस के अनुसार, जिंसी में रहने वाले निजामुद्दीन अपने भाई फैजान और हैदर के साथ मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने के लिए गया था। भीड़ ज्यादा होने के कारण निजामुद्दीन का धक्का अयान नामक युवक को लग गया। अयान ने इस बात पर गालियां देना शुरू कर दिया, जिसका तीनों भाइयों ने विरोध किया। पहले अयान ने निजामुद्दीन के साथ मारपीट की, फिर निजामुद्दीन के दोनों भाई बीच-बचाव करने आ गए। जब वे तीनों अयान पर हावी होने लगे तो अयान ने चाकू निकाल लिया और भीड़ में लहराने लगा।

विज्ञापन


 

उसने निजामुद्दीन के सीने पर चाकू से वार किया। जब उसने बचाव किया तो चाकू हाथ पर लगा। इसके बाद अयान ने दोनों भाइयों पर भी चाकू से वार किया। अयान के साथ उसके दोस्त भी थे। पुलिस ने अयान, अली और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर राजवाड़ा पर भी रात में निकले जुलूस के दौरान कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई, हालांकि इस मामले में किसी ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।रात को जुलूस के दौरान सड़कों पर पुलिस भी तैनात थी, फिर भी इस तरह की घटनाएं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed