पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Police have arrested the accused in a counterfeit currency case and seized fake notes worth ₹84,000.

Indore News: ऑनलाइन सीखकर छापने लगे नकली नोट, ढाबे पर चलाने पहुंचे तो पकड़ाए; 84 हजार के नकली नोट बरामद

Fri, 26 Jun 2026 03:55 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 03:55 PM IST
सार

इंदौर के गांधीनगर थाना पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 84,800 रुपये के नकली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल किया जाने वाला कलर प्रिंटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Indore Police have arrested the accused in a counterfeit currency case and seized fake notes worth ₹84,000.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

गांधीनगर थाना पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 200 रुपये के 424 नकली नोट, जिनकी कुल कीमत 84,800 रुपये है, बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 500 रुपये के अधछपे नकली नोट, कलर प्रिंटर और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि गांधीनगर स्थित सांवरिया ढाबा के कर्मचारी अशोक ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक संदिग्ध 200 रुपये के नोट से भुगतान करने आया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध युवक दीपक पटेल निवासी देपालपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक ही सीरियल नंबर वाले कई 200 रुपये के नोट मिले, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इंदौर में धक्का लगने की बात पर मुहर्रम के जुलूस के दौरान चले चाकू, तीन भाई हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दीपक ने अपने दो साथियों संजय उर्फ जय वैष्णव और रवि चौधरी के साथ मिलकर नकली नोट तैयार कर बाजार में चलाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के ठिकाने से 424 नकली 200 रुपये के नोट, कुछ अधछपे 500 रुपये के नोट, कलर प्रिंटर और उच्च गुणवत्ता वाले कागज बरामद किए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाने की तकनीक सीखी थी। इसके बाद कलर प्रिंटर खरीदकर नकली नोट छापने लगे और उन्हें बाजार में खपाने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा नकली नोटों की सप्लाई चेन को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed