फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Lord Venkatesh, seated on a lunar throne within a 'bungalow' made of 4,000 kg of flowers, granted

Indore News:इंदौर में चार हजार किलो फूलों के बंगले में चंद्र सिंहासन पर विराजे भगवान वेंकटेश ने भक्तों को दिए

Thu, 16 Jul 2026 12:52 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 16 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव के तहत गुरुवार शाम भगवान वेंकटेश की भव्य रथयात्रा निकलेगी। इससे पहले प्रभु पुष्प बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन
Indore News: Lord Venkatesh, seated on a lunar throne within a 'bungalow' made of 4,000 kg of flowers, granted
प्रभु ने पुष्प बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में चल रहे ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव के दौरान भगवान वेंकटेश का अलौकिक स्वरूप देखने को मिला। प्रभु ने पुष्प बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। गुरुवार शाम भगवान वेंकटेश की भव्य रथयात्रा निकलेगी, जिसे श्रद्धालु अपने हाथों से खींचेंगे। रथ पर विराजमान होकर प्रभु नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इससे पहले उन्हें कुंभकोणम से आई विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। भगवान वेंकटेश का आकर्षक श्रृंगार भी किया जाएगा।

विज्ञापन

 

बुधवार रात मंदिर परिसर में पुष्प महल में भगवान वेंकटेश चंद्र सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। बेंगलुरु एवं दक्षिण भारत से आए कलाकारों ने इस पुष्प बंगले को तैयार किया। वे पिछले तीन दिनों से इसकी सजावट में जुटे थे। सजावट में लगभग चार हजार किलो फूलों का उपयोग किया गया। इसमें एक हजार किलो मोगरा, एक हजार किलो गुलाब, पांच सौ किलो कनेर, पांच सौ किलो जूही तथा 400 किलो रजनीगंधा शामिल रहे। पुष्पों से जय-विजय, गौ माता, हंस एवं मयूर की आकर्षक आकृतियां भी बनाई गईं।

विज्ञापन

 

रथयात्रा शाम को श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। यात्रा छत्रीबाग, सिलावटपुरा, शीतला माता बाजार, गोराकुंड, शक्कर बाजार, बर्तन बाजार एवं बजाज खाना चौक से होकर गुजरेगी। रथयात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच लगाए गए हैं। 500 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रथयात्रा के दौरान कार्यकर्ता यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। 200 से अधिक कार्यकर्ता एक जैसी कुर्ता-पायजामा वेशभूषा में नजर आएंगे। रथयात्रा में नासिक से आए युवक-युवतियां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा भजन मंडलियां तथा विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी। युवा घोड़ों पर भगवा पताकाएं लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। रथयात्रा में साधु-संत भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed