Indore News: इंदौर में नवलखा चौराहे पर फूटी पाइपलाइन, सड़कों पर नदी के समान बहता रहा नर्मदा जल
नवलखा चौराहे पर फूटी 1500 मिमी व्यास की मुख्य नर्मदा पाइपलाइन की मरम्मत और बड़वाह बिजली सब-स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण बुधवार को शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। टंकियां निर्धारित क्षमता से कम भरने के कारण करीब 80 से अधिक क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के नवलखा चौराहे पर सोमवार को 1500 मिमी व्यास की मुख्य ग्रेविटी मेन एमएस नर्मदा पाइपलाइन फूटने से लाखों गैलन पानी सड़कों पर बह गया। पाइपलाइन में आए लीकेज को ठीक करने के लिए मौके पर गड्ढा खोदकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव होता रहा। गड्ढे में भर रहे पानी को निकालने के लिए मोटर पंप लगाए गए और पाइप के माध्यम से पानी सड़कों पर बहाना पड़ा। करीब तीन घंटे तक पानी सड़कों पर नदी की तरह बहता रहा, जिससे नवलखा चौराहे और आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पाइपलाइन की मरम्मत तथा बड़वाह स्थित बिजली सब-स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के कारण बुधवार को नर्मदा परियोजना के तृतीय चरण के पंप पूरे दिन बंद रखे गए। रात में पंप दोबारा शुरू कर दिए गए। इसके बावजूद शहर की टंकियों में निर्धारित क्षमता से कम पानी भरा जाएगा।
इसके चलते बिजलपुर, मां विहार, स्कीम क्रमांक 59, बिलावली, भँवरकुआ, खातीवाला, स्नेह नगर, गाड़ी अड्डा, पागनीस पागा, सी.पी. शेखर नगर, उर्दू स्कूल, एम.वाई., पी.डब्ल्यू.डी., यशवंत क्लब, तुकोगंज, कॉटन अड्डा, भागीरथपुरा, कुलकर्णी का भट्टा, अंबेडकर नगर, बजरंग नगर, नंदा नगर रोड क्रमांक 13, नंदा नगर न्यू, नंदा नगर रेक्टेंगुलर, प्रेस कॉम्प्लेक्स (बर्फानी धाम), जनता क्वार्टर, सुखलिया, वीणा नगर, लवकुश विहार, महालक्ष्मी नगर, स्कीम क्रमांक 54, स्कीम क्रमांक 74, स्कीम क्रमांक 114 पार्ट-2, नानक नगर, स्कीम क्रमांक 94, मूसाखेड़ी, टूटी प्रेस, शिव नगर, महावीर नगर, खजराना, प्रगति नगर, रेती मंडी, सूर्यदेव नगर, हवा बंगला, विदुर नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम क्रमांक 71, चंदन नगर, ईंटा भट्टा, नगीन नगर, अंबिकापुरी, सिलिकॉन सिटी, स्कीम क्रमांक 140, कृषि नगर, रेडियो कॉलोनी, पालीवाल नगर, श्रीनगर एक्सटेंशन, भूरी टेकरी, मित्र बंधु नगर, सर्व सुविधा नगर, हारुन कॉलोनी, स्कीम क्रमांक 134, साईं कृपा, तपेश्वरी, समर पार्क, लसूडिया, स्कीम क्रमांक 114 पार्ट-1, स्कीम क्रमांक 78, राजीव आवास विहार, लोहा मंडी, स्कीम क्रमांक 113, स्कीम क्रमांक 136, बिचौली मरदाना, तेजाजी नगर तथा न्यू रानी बाग की टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। टंकियां निर्धारित क्षमता से कम भरने के कारण इन क्षेत्रों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी।
