फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Son kills elderly mother; police take him into custody; he committed the act following a dispute

Inodre News: पत्नी के घर छोड़ते ही हैवान बना बेटा, मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:37 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Son kills elderly mother; police take him into custody; he committed the act following a dispute
आरोपी का फाइल फोटो।

विस्तार

इंदौर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज होकर अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, लसूडिया थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर-114 में सूचना मिली थी कि एक घर में 60 वर्षीय गीताबाई का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मृतका के बेटे आकाश ने अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोप है कि उसने लात-घूंसों से हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे आकाश को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी ममता पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार को घर छोड़कर चली गई थी। इसी बात से वह नाराज था। देर रात घर लौटने पर उसकी मां से कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खुशखबरी: एमपी में देश की सबसे बड़ी जल सुरंग तैयार, बदलेगी विंध्य की तस्वीर; बंजर खेतों में पहुंचेगा नर्मदा जल

बहू घर छोड़कर चली गई थी
पुलिस के अनुसार, परिवार में लंबे समय से छोटी-छोटी बातों को लेकर सास और बहू के बीच विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते बहू घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed