सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: MLA's PA said - I am out of Indore for two days, a false case has been registered against me.

Indore News: भाजपा विधायक के पीए पर केस, सफाई में कहा- मैं दो दिन से इंदौर से बाहर, मेरे नाम झूठा केस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 08 Jun 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चितौड़ा भी शामिल है।  प्रणय चितौड़ा ने खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

Indore News: MLA's PA said - I am out of Indore for two days, a false case has been registered against me.
विवाद के बाद शेंडगे के दफ्तर में भी तोड़फोड़ हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे और संघ कार्यकर्ता के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें इंदौर क्षेत्र क्रमांक 4 से विधायक मालिनी गौड़ का पीए प्रणय चित्तौड़ा भी शामिल है। प्रणय ने कहा कि वे दो दिन महेश्वर में थे, लेकिन उनका नाम झूठा फंसाया गया है। 



विवाद की वजह कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुई बात बताई जा रही है। इसके बाद इंदौर की राजनीति गरमा गई है। विवाद पुलिस तक पहुंचा और संघ से जुड़े धड़े का पलड़ा भारी पड़ा। पुलिस ने वीरेंद्र शेंडगे के अलावा गिरीश शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे, मनीष डेमालिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चितौड़ा, अमित कोकाटे और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पोहा दिवस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-इंदौरी पिज्जा, बर्गर छोड पोहे को बढ़ावा दें
विज्ञापन
Trending Videos


यह था पूरा विवाद
उषा नगर निवासी नीतेश गली में कुत्तों को खाना खिला रहे थे। इसका वीरेंद्र शेंडके ने विरोध किया था। नीतेश ने संघ के पदाधिकारी चेतन पाटिल को बुला लिया और दोनों तरफ से मारपीट हो गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। दोनों तरफ से कार्यकर्ता थाने पर जमा हो गए। इसके बाद संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र के दफ्तर के बाहर पथराव किया और वाहनों के कांच भी फोड़ दिए थे। 

प्रभारी पद से हटाया
पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 330(2), 296(ए), 62 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। उससे पहले ही भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वीरेंद्र शेंडगे को विधानसभा चार के भाजपा प्रभारी पद से हटा दिया। विधायक खेमा इस कोशिश में जुटा था कि इस केस में पीए प्रणय का नाम न आए, लेकिन उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। प्रणय का कहना है कि उन्हें षड्यंत्रपूर्वक इस मामले से जोड़कर केस दर्ज किया गया है। वे पुलिस अधिकारियों से मिलकर जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वे महेश्वर में थे, लेकिन बेवजह घसीटा जा रहा है।

पुलिस अफसरों से विवाद में चर्चा में आए थे शेंडके
बता दें कि पिछले दिनों महूनाका चौराहे पर वीरेंद्र शेंडके का विवाद पुलिस अफसरों से हुआ था। तब उनके समर्थकों ने चक्काजाम कर दिया। तब विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर प्रणय ने मौके पर आकर विवाद सुलझाया था। बाद में इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने तीन पुलिस अफसरों को हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed