सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Tattoo Artist Dies Mysteriously in Chhoti Gwaltoli Family Alleges Murder

Indore News: पार्टी या साजिश? इंदौर में टैटू आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, परिजन ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 07 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

34 वर्षीय टैटू आर्टिस्ट योगेश सिलावट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शाम को अपने दोस्त जीवन के बुलाने पर घर से निकला था और रात को दोस्त ने उसके घायल होने की खबर दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। 

Indore News Tattoo Artist Dies Mysteriously in Chhoti Gwaltoli Family Alleges Murder
योगेश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार को एक टैटू आर्टिस्ट की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिवार वालों ने उसके ही दोस्तों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी तरफ योगेश के दोस्तों का दावा है कि यह एक सड़क दुर्घटना थी जिसमें उसे चोटें आईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही एंगल से अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।


शाम को दोस्त के बुलाने पर निकला था घर से
छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय योगेश पुत्र छोटू सिलावट के रूप में हुई है जो पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट था। योगेश के परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि शनिवार शाम को करीब 6 बजे उसके पास जीवन नाम के एक दोस्त का फोन आया था। जीवन ने योगेश को किसी काम से मिलने के लिए बुलाया था जिसके बाद योगेश उसके साथ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त ने घर पहुंचकर दी हादसे की जानकारी
परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे जीवन अचानक योगेश के घर पहुंचा। उसने योगेश के छोटे भाई को बताया कि योगेश एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना के मिलते ही परिवार में अफरातफरी मच गई और परिजन तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचे। वे योगेश को अत्यंत गंभीर हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


परिजन ने लगाया मारपीट और हत्या का आरोप
योगेश की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि योगेश के सिर, हाथ और पैरों पर चोट के गहरे निशान मौजूद थे। हालांकि उसके दोस्तों का कहना है कि वह गाड़ी से अचानक गिर गया था जिससे उसे यह चोटें आईं लेकिन परिवार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। परिवार का सीधा आरोप है कि योगेश के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है जिससे उसकी जान गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक योगेश के परिवार में उसके पिता, एक बहन और एक छोटा भाई हैं। उसके पिता शहर में मकान ठेकेदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed