{"_id":"69a66cd0bfe3726ed908d2ec","slug":"indore-news-police-commissioner-issues-strict-guidelines-for-holi-and-rang-panchami-security-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: ट्रैफिक जाम से अपराधों पर नियंत्रण तक... गेर और रमजान में पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: ट्रैफिक जाम से अपराधों पर नियंत्रण तक... गेर और रमजान में पुलिस के सामने बड़ी चुनौतियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: शहर में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा। आयोजकों के लिए डीजे और सुरक्षा संबंधी कड़े नियम लागू किए गए हैं।
रातभर चल रही गश्त।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में रंगपंचमी की गेर के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। गेर के दौरान लाखों लोग राजबाड़ा पर पहुंचेंगे और इसमें बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी आएंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
गेर के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाल ही में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई। पलासिया स्थित कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह और आर.के. सिंह सहित सभी डीसीपी, एसीपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। संतोष सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि गेर के दौरान शहर में शांति व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है ताकि नागरिक हर्ष और उल्लास के साथ त्यौहार मना सकें।
सीसीटीवी और ड्रोन कंट्रोल यूनिट रख रही नजर
होली और गेर के साथ ही रमजान माह को देखते हुए पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यह बल आधुनिक संसाधनों और बलवा ड्रिल सामग्री से लैस है। पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कंट्रोल यूनिट के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
आयोजनों के दौरान ट्रैफिक संभालना भी बड़ी चुनौती
पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आयोजनों के दौरान यातायात बाधित न हो। आयोजकों को कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी, पार्किंग और वालंटियर्स की व्यवस्था करनी होगी। डीजे का संचालन निर्धारित आवाज और समय के भीतर ही करना अनिवार्य होगा, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों में नशा और घातक रसायनों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
इस सप्ताह से ही पुलिस ने दिन रात की गश्त शुरू कर दी है। अलग अलग टीमें बनाकर क्षेत्रवार छापेमारी हो रही है। शहर के गुंडे, बदमाशों और सूचीबद्ध अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों की चेकिंग की जा रही है और सक्रिय बदमाशों को बाउंड ओवर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संदेशों पर भी साइबर सेल द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शांति समिति की बैठकें आयोजित कर नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करें।
डायवर्सन और पार्किंग के लिए बनी योजनाएं
गेर और अन्य सभी आयोजनों के दौरान निकलने वाले चल समारोहों के लिए विशेष डायवर्सन और पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। संवेदनशील स्थानों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। पुलिस विभाग द्वारा नगर निगम, विद्युत और चिकित्सा विभाग के साथ भी समन्वय किया गया है ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटलों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X