फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-sawan-kanwar-yatra-route-diverted-khandwa-road

Kanwar Yatra: प्रशासन के लिए चुनौती बनी कांवड़ यात्रा, ट्रैफिक जाम से हादसों तक, कई मोर्चों पर चुनौतियां

Tue, 28 Jul 2026 05:44 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 28 Jul 2026 05:44 PM IST
सार

Kanwar Yatra: कलेक्टर ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक इंदौर-खंडवा रोड पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। 25 अतिरिक्त पुलिस जवान गश्त पर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
indore-news-sawan-kanwar-yatra-route-diverted-khandwa-road
जिला प्रशासन और पुलिस टीमों ने सड़कों की स्थिति देखी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

श्रावण मास की शुरुआत इसी सप्ताह से हो रही है। हजारों कावड़ यात्री ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन की यात्रा करेंगे। ओंकारेश्वर से इंदौर और फिर उज्जैन मार्ग पर जगह-जगह हो रहे निर्माण कार्य इस बार कांवड़ियों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसके साथ पूरे रास्ते में ट्रैफिक जाम, वाहनों से खतरा और कई अन्य चुनौतियां भी हैं, जो हर साल बनी रहती हैं। इन सभी परेशानियों को देखते हुए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सभी का प्रयास है कि अगले दो से तीन दिन में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो। वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के चलते इंदौर खंडवा रोड पर एक महीने तक भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इंदौर-उज्जैन रोड: अधूरे निर्माण कार्य बनेंगे परेशानी का सबब
इंदौर से उज्जैन के बीच अरबिंदो अस्पताल के सामने सड़कों का काम चल रहा है। यहां पर दोनों तरफ गिट्टी, पत्थर बिखरे हुए हैं और किसी के लिए भी पैदल चलकर निकलना संभव नहीं है। पथरीली सड़कों पर कीचड़, गड्ढों में से गुजरना कांवड़ियों के लिए भी चनौतीपूर्ण होगा। आज पुलिस और प्रशासन की टीमों ने यहां पर दौरा किया और नगर निगम की टीमों के साथ सभी कार्य जल्द पूरा करने की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर-खंडवा रोड: हादसों का खतरा
इंदौर-खंडवा रोड पर कई जगह संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां जगह-जगह गड्डों और खराब सड़क के कारण कई हिस्सों में ट्रैफिक एक लेन की तरह गुजरता है। इससे ट्रैफिक जाम तो लगता ही है, हादसे भी हो रहे हैं। कई जगह पर्याप्त लाइट नहीं होने से अंधेरा पसरा रहता है, ऐसे में हजारों कावड़ियों के पैदल चलने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पिछले साल 30 जुलाई 2025 को ग्वालू और चोरल गांव के बीच कटी घाटी में ओंकारेश्वर से जल लेकर लौट रहे कावड़ियों के समूह को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में एक कावड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

लगातार नजर रखेंगी पुलिस टीमें
डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में कार और बाइक से लगातार पेट्रोलिंग होगी। बलवाड़ा घाट सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। घाट पर ओवरटेकिंग करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 25 अतिरिक्त पुलिस जवान पूरे रूट पर तैनात रहेंगे। भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए कलेक्टर को भी पत्र लिखा है। साथ ही एनएचआई से भी कहा है कि वे सड़कें सुधारे और लाइटिंग भी करे।

एक महीने के लिए भारी वाहन प्रतिबंधित
कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक महीने के लिए इंदौर खंडवा रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश दे दिया है। खंडवा रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे कांवड़ियों की यात्रा भी सुरक्षित हो सकेगी। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक भारी वाहन तेजाजी नगर इंदौर से राऊ गोल चौराहा होते हुए एबी रोड से मानपुर एवं बलकवाड़ा होकर देशगांव की ओर जा सकेंगे। यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। पिछले साल इंदौर के तेजाजी नगर से वाहनों को रोक दिया गया था, लेकिन खरगोन जिले की पुलिस ने रात 8 बजे ही वाहनों को छोड़ दिया था। इससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। दोनों जिलों के बीच सामंजस्य नहीं था।


सड़कें ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि बारिश को देखते हुए हमने घाट सेक्शन में पैचवर्क शुरू करा दिया है। चूंकि सावन में कावड़िए गुजरते हैं, इसलिए बाकी इलाके में भी जल्द ही सड़क दुरुस्त की जाएगी।

ओंकारेश्वर से उज्जैन के बीच लाखों कांवड़िए गुजरेंगे
विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर से उज्जैन तक लाखों की संख्या में कांवड़िए यात्रा करते हैं। इस दौरान सभी के भोजन आदि की व्यवस्था भी की जाती है। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न आए इसके लिए पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed