फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The post of Indore Divisional Commissioner has also been affected by the spate of transfers; four

Indore News: इंदौर का संभागायुक्त पद भी तबादलों की तेजी का शिकार, तीन साल में बने चार संभागायुक्त

Tue, 28 Jul 2026 03:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 28 Jul 2026 03:16 PM IST
सार

इंदौर संभागायुक्त का पद पिछले कुछ वर्षों में लगातार तबादलों का शिकार रहा है। जहां पहले इस पद पर अधिकारी दो से तीन साल तक कार्यकाल पूरा करते थे, वहीं बीते तीन वर्षों में तीन संभागायुक्त बदल चुके हैं।

विज्ञापन
Indore News: The post of Indore Divisional Commissioner has also been affected by the spate of transfers; four
तीन साल में बने चार संभागायुक्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर का संभागायुक्त पद भी तबादलों की तेजी का शिकार हो चुका है। बीते पंद्रह वर्षों में तबादलों की यह परंपरा रही है कि इंदौर में संभागायुक्त दो से तीन साल तक पद पर बने रहे हैं, लेकिन बीते तीन वर्षों में तीन संभागायुक्त बदल गए।

विज्ञापन


निवर्तमान संभागायुक्त सुदाम खाड़े का तो एक साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ था और उनका तबादला भोपाल हो गया। अब भास्कर लाक्षाकार को जिम्मेदारी मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि वे अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करते हैं या फिर उनका तबादला भी जल्दी हो जाएगा।
विज्ञापन

 

दुबे रहे पांच साल तक इंदौर संभागायुक्त

आईएएस संजय दुबे 3 मार्च 2013 को इंदौर के संभागायुक्त बने और 30 अप्रैल 2018 तक इस कुर्सी पर टिके रहे। वे पांच वर्षों तक इंदौर के संभागायुक्त रहे। उनके कार्यकाल में अंगदान, ग्रामीण इलाकों को खुले में शौच से मुक्ति, ज्ञानदान सहित कई प्रोजेक्ट चले और सफल भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन



आकाश त्रिपाठी भी 18 माह तक संभागायुक्त रहे। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उनके कार्यकाल में सरदार सरोवर बांध भरने के कारण नर्मदा नदी किनारे के गांवों में आई डूब और विस्थापन का काम हुआ। हालांकि भाजपा की सरकार आने के बाद उनकी भी रवानगी हो गई और पवन कुमार शर्मा संभागायुक्त बने। वे भी ढाई साल तक इस पद पर रहे।

 

साढ़े छह माह में हो गया माल सिंह का तबादला

इंदौर में बीते वर्षों में तीन संभागायुक्त बदल चुके हैं। सबसे तेज तबादला माल सिंह का हुआ। वे 1 अगस्त 2023 को इंदौर के संभागायुक्त बने और 12 मार्च 2024 को उनका तबादला हो गया। वे साढ़े छह माह तक संभागायुक्त रहे। उनकी रवानगी के बाद दीपक सिंह संभागायुक्त बने, लेकिन वे भी तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। डेढ़ साल में ही उनका तबादला हो गया। उनके स्थान पर आए सुदाम खाड़े भी सालभर का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और उनका भी तबादला हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed