फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Soil testing for the underground section of the Metro has begun; work will commence beyond Khajra

Indore News: मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से के लिए मिट्टी परीक्षण शुरू, खजराना से आगे शुरू होगा काम

Mon, 10 Aug 2026 07:40 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 10 Aug 2026 07:40 PM IST
सार

इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रैक के काम ने अब रफ्तार पकड़ने की तैयारी कर ली है। नगरीय प्रशासन की आपत्ति के बाद अंडरग्राउंड ट्रैक का शुरुआती बिंदु नाथ मंदिर मार्ग के बजाय खजराना चौराहा से आगे तय किया गया है।

विज्ञापन
Indore News: Soil testing for the underground section of the Metro has begun; work will commence beyond Khajra
नगर निगम के समीप अंडरग्राउंड खुदाई का काम - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से में अब तेजी से काम शुरू होगा। पहले मेट्रो का अंडरग्राउंड ट्रैक नाथ मंदिर मार्ग के समीप से शुरू होना था, लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आपत्ति के बाद खजराना चौराहा से आगे से मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रैक बनाने का फैसला लिया गया है। अधिकृत तौर पर इसकी मंजूरी मिलने के बाद बोरिंग से खुदाई कर मिट्टी परीक्षण किया जा रहा है। तिलक नगर, पलासिया वाले हिस्से में यह काम जारी है। अफसरों का कहना है कि सर्वे होने के बाद काम में तेजी आएगी।

विज्ञापन

 

एयरपोर्ट से गांधी नगर स्टेशन पहले जुड़ेगा

मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रैक का काम सबसे पहले एयरपोर्ट परिसर में होगा। यहां स्टेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है। सबसे पहले एयरपोर्ट को गांधी नगर के मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यह काम डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा, ताकि सिंहस्थ मेले तक एयरपोर्ट से आने वाले यात्री इंदौर-उज्जैन रोड तक मेट्रो ट्रेन से जा सकें। 

विज्ञापन



इसके लिए मशीनें भी इंदौर आ चुकी हैं। फिलहाल उनके पुर्जों को जोड़ने का काम चल रहा है। यह काम एक माह में पूरा होगा। इसके बाद मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से की खुदाई शुरू होगी। जमीन से 20-30 मीटर नीचे मेट्रो की मशीनों से खुदाई होगी। फिलहाल नगर निगम परिसर और मल्हारगंज क्षेत्र में मेट्रो स्टेशनों का काम चल रहा है। इसके बाद वहां मशीनों से सुरंग बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले माह से शुरू होगा रेडिसन चौराहा तक संचालन

इंदौर में अगले माह से 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है। अगले सप्ताह तक सेफ्टी की एनओसी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मिल जाएगी। इसके बाद लोकार्पण होगा। फिलहाल सात किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। अगले माह से गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो के दिनभर में आठ से दस फेरे होंगे। मेट्रो का अधिकतम किराया 80 रुपये और न्यूनतम किराया 20 रुपये तक होगा। दो माह पहले भी मेट्रो के संचालन की तैयारी की गई थी, लेकिन लोकार्पण कार्यक्रम टलने के कारण नए सिरे से अब एनओसी लेना पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed