फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Accused arrested with MD drugs worth ₹10 lakh; police engaged in interrogation.

Crime: इंदौर में 10 लाख की MD ड्रग्स बरामद, सुपर कॉरिडोर से तस्कर गिरफ्तार; मंदसौर से लाई जा रही थी खेप

Mon, 10 Aug 2026 03:02 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 03:02 PM IST
सार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर से 103.5 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस मंदसौर-इंदौर ड्रग्स नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Accused arrested with MD drugs worth ₹10 lakh; police engaged in interrogation.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर एक आरोपी को 103.5 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की काली होंडा हॉर्नेट बाइक भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की ओर से एक तस्कर एमडी ड्रग्स की खेप लेकर इंदौर आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर संदिग्ध एयाज हुसैन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 103.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: बारिश के बीच लिया एक फैसला और बह गई पूरी कार, काल के गाल में समाए तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में शाहनवाज नाम के एक अन्य आरोपी का भी नाम सामने आया है, जो चूड़ियां बेचने का काम करता है। पुलिस का कहना है कि दोनों को लग्जरी लाइफ और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का शौक था। जल्द पैसा कमाने की चाह में वे नशे के कारोबार में उतर गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते थे और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल करते थे। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि एमडी ड्रग्स की खेप मंदसौर में किससे ली जाती थी, इंदौर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी कौन हैं। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में मंदसौर और इंदौर से जुड़े कुछ अन्य तस्करों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed