{"_id":"69ee198c02ddd8068f0c0d40","slug":"indore-news-threatening-family-in-car-goes-viral-in-aerodrome-area-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बच्ची को बचाने हाथ जोड़ते रहे बेबस माता-पिता, डंडा लेकर बीच सड़क धमकाता रहा गुंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बच्ची को बचाने हाथ जोड़ते रहे बेबस माता-पिता, डंडा लेकर बीच सड़क धमकाता रहा गुंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में एक बदमाश द्वारा कार सवार परिवार को डंडे से धमकाने और वसूली का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने घटना का वीडियो बना लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है जो फिलहाल फरार है।
दंपति हाथ जोड़ते रहे लेकिन गुंडा बीच सड़क डंडा लेकर धमकाता रहा।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में सड़क चलते लोगों को गाड़ी की टक्कर के नाम पर लूटने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगड़दा रोड पर हुआ। यहां एक अज्ञात बदमाश ने कार में सवार एक दंपती और उनकी दो वर्षीय मासूम बच्ची पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस पूरी घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दी, हालांकि आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।
शादी का कार्ड देने इंदौर आया था परिवार
एरोड्रम पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के नागदा क्षेत्र के रहने वाले अंकित सैनी अपनी पत्नी संध्या और दो साल की बेटी के साथ इंदौर आए थे। वे अपने किसी रिश्तेदार को वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र देने के लिए बांगड़दा क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान कालका माता मंदिर चौराहे के समीप एक बदमाश ने अचानक उनकी कार के सामने आकर रास्ता रोक लिया और हाथ में डंडा लेकर खड़ा हो गया।
डरा-धमका कर वसूली करता है आरोपी
घटना के दौरान आरोपी ने अंकित की कार से टक्कर लगने का झूठा आरोप लगाते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। बदमाश के उग्र व्यवहार को देखकर कार के भीतर बैठी महिला बुरी तरह डर गई और उसने हाथ जोड़कर आरोपी से परिवार को छोड़ने की प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि आरोपी जानबूझकर वाहनों से टकराने का नाटक करता है ताकि वह वाहन चालकों को डरा-धमका सके और उनसे अवैध रूप से रुपयों की वसूली कर सके।
पुलिस के आने से पहले ही घर से भाग गया आरोपी
पीड़ित परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए कार के अंदर से ही इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी मंगल शर्मा के रूप में की। पुलिस बल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X