{"_id":"6990869ed3dafab46003bde2","slug":"indore-school-children-complained-to-the-mla-about-the-principal-saying-the-principal-uses-casteist-words-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alirajpur News: प्राचार्य पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप; बच्चों ने विधायक को बताई अपनी पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alirajpur News: प्राचार्य पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप; बच्चों ने विधायक को बताई अपनी पीड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने क्षेत्रीय विधायक सेना पटेल से प्राचार्य की बदसलूकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की गंभीर शिकायत की है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्थाएंं भी स्कूल में ठीक नहीं है।
विधायक से बच्चों ने की शिकायत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलीराजपुर के गांव में एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने कांग्रेस विधायक से स्कूल में फैली अव्यवस्था और प्राचार्य द्वारा की गई बदसलूकी की शिकायत की है। इसके बाद विधायक ने एक्शन लेने का आश्वासन दिया, हालांकि स्कूल स्टाफ को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीराजपुर विधायक सेना पटेल सरकारी स्कूल का दौरा करने गई थीं। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और पूछा कि क्या-क्या परेशानी आती है। इस बीच दो छात्राएं विधायक के पास आईं और प्राचार्य पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूल में कई समस्याएं हैं।
हम अपनी कक्षा की टीचर से इस बारे में बोलते हैं तो वे हमारी शिकायत प्राचार्य से करती हैं। हमें बेवजह टारगेट किया जाता है। छात्राओं ने यह भी कहा कि कई बार उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस बात का उन्हें बुरा लगता है। इसके बाद विधायक ने उनसे कहा कि भविष्य में अब ऐसा नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य से भी चर्चा की और बच्चों को परेशान न करने की बात कही।

कमेंट
कमेंट X