फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sonam Raghuvanshi gets bail, but is not allowed to come to Indore due to trial; father reaches Shillon

Indore: सोनम रघुवंशी को जमानत मिली, लेकिन ट्रायल के कारण इंदौर आने की अनुमति नहीं, पिता पहुंचे शिलांग

Tue, 28 Apr 2026 08:11 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 28 Apr 2026 08:11 PM IST
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम को कोर्ट से जमानत मिल गई है, हालांकि ट्रायल जारी होने के कारण वह फिलहाल इंदौर नहीं आ सकेगी, वहीं जमानत को लेकर मृतक के परिजनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे चुनौती देने की बात कही है।

विज्ञापन
Indore: Sonam Raghuvanshi gets bail, but is not allowed to come to Indore due to trial; father reaches Shillon
सोनम और उमा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में चर्चित सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है, हालांकि वह फिलहाल इंदौर नहीं आ पाएगी क्योंकि इस मामले में कोर्ट में ट्रायल जारी है। उधर, सोनम के पिता भी शिलांग पहुंच चुके हैं और जेल से रिहाई के बाद वह सबसे पहले अपने परिवार के लोगों से मुलाकात करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

उधर, सोनम की जमानत को लेकर राजा रघुवंशी के भाई सचिन का कहना है कि पैसे के दम पर सोनम के परिवार ने उसकी जमानत कराई है। उसे तो फांसी की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन कोर्ट उसे जमानत दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम की जमानत कराने में उसके भाई गोविंद ने पूरी मदद की है। सोनम की तरफ से वकील भी उसके परिवार ने ही हायर किए हैं। उन्होंने कहा कि उसकी जमानत निरस्त कराने के लिए फिर से कोर्ट में आवेदन देंगे। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि पुलिस ने जांच में ढिलाई बरती है, जिसका फायदा सोनम को हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज को भी सोनम के परिवार का बहिष्कार करना चाहिए। उसने हमारे निर्दोष बेटे की हत्या की है।
 

सोनम की जमानत पर सोमवार को ही फैसला हो गया था, जिसके बाद उसके पिता शिलांग पहुंच गए। मंगलवार को सोनम की जेल से रिहाई होनी थी। सूत्रों के अनुसार, जमानत मिलने के बावजूद वह इंदौर नहीं आ सकती है। फिलहाल इस केस का ट्रायल कोर्ट में चल रहा है। पुलिस ने सात माह पहले इस केस की चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी और सबूत मिटाने वाले तीन अन्य आरोपियों का पूरक चालान भी पेश किया था। हालांकि छह माह पहले ही इस केस के तीन आरोपियों की जमानत हो चुकी थी और अब सोनम की जमानत भी हो गई है। पहले दो बार सोनम की जमानत कोर्ट खारिज कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed