सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Teenager who left home for Premanand Maharaj was found in Guptkashi on the third day.

Indore: प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ने वाला किशोर तीसरे दिन गुप्तकाशी में मिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 15 Mar 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर से स्वामी प्रेमानंद महाराज से मिलने की इच्छा लेकर घर से निकला 15 वर्षीय किशोर उत्तराखंड के गुप्तकाशी में सुरक्षित मिल गया है। किशोर की गूगल हिस्ट्री और सोशल मीडिया की मदद से पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब रही।

Indore: Teenager who left home for Premanand Maharaj was found in Guptkashi on the third day.
गुप्तकाशी तक पहुंच गया था किशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमानंद महाराज के वीडियो और रील देखकर इंदौर से लापता हुआ 15 वर्षीय किशोर गुप्तकाशी में सुरक्षित मिला है। वह तीन दिन पहले इंदौर से घर छोड़कर चला गया था। परिजनों ने उसे जगह-जगह तलाशा, लेकिन उसका पता शनिवार शाम को चला। उसकी गूगल हिस्ट्री में देहरादून सर्च की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को किशोर के बारे में बताया था।

Trending Videos


परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी उसके लापता होने की सूचना वायरल की थी। इंदौर पुलिस ने बच्चे की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस और रेलवे पुलिस को भी दी थी, लेकिन वह ट्रेन से गुप्तकाशी तक पहुंच चुका था। रुद्रप्रयाग जनपद की गुप्तकाशी कोतवाली में किशोर सुरक्षित मिला है। उसे पुलिस ने परिजनों व इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पहले कुछ औपचारिकताएं पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किशोर स्वामी प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था और भजन भी खूब सुनता था। वह धार्मिक प्रवृत्ति का था। वह प्रेमानंद महाराज से काफी प्रभावित था और उनसे मिलना चाहता था। इंदौर से वह उनसे मिलने के इरादे से ही निकला था, लेकिन वहां तक पहुंच नहीं पाया। जब वह रुद्रप्रयाग क्षेत्र में पहुंचा तो उसे अकेला देख पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उससे पूछताछ की गई। इसके बाद रुद्रप्रयाग पुलिस ने इंदौर पुलिस को सूचना दी और किशोर के मिलने की जानकारी परिजनों तक पहुंची।

 

आपको बता दें कि किशोर घर से एक बैग लेकर निकला था। उसने अपनी मां से पांच सौ रुपये लिए थे और इसका जिक्र घर में छोड़े गए पत्र में भी किया था, हालांकि उसके पास कुछ पैसे पहले से थे। किशोर ने देहरादून जाने वाली ट्रेन भी गूगल पर सर्च की थी। इस कारण आशंका थी कि वह ट्रेन से देहरादून गया होगा और यह बात सच निकली। देहरादून जाने के बाद वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाना चाहता था, लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed