सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The mayor cleaned up the back lane that was littered with garbage and played cricket with the resident

Indore: जिस बेकलेन में पड़ा रहता था कचरा, उसे साफ कर मेयर ने रहवासियों के साथ खेला क्रिकेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 07 Mar 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

स्वच्छता रैंकिंग के लिए नगर निगम ने नवाचार शुरू कर दिए हैं। शहर की सड़कें तो साफ होती हैं। अब बेकलेन को भी सुंदर बनाया जा रहा है। वहां योग, क्रिकेट जैसी गतिविधियां हो रही हैं। पिछले साल तिलक नगर की बेकलेन मेें पोहा पार्टी हुई थी।

Indore: The mayor cleaned up the back lane that was littered with garbage and played cricket with the resident
बेकलेन में मेयर ने खेला क्रिकेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्वच्छता रैंकिंग के लिए नगर निगम ने फिर कवायद शुरू कर दी है। पहले इंदौर की उन बेकलेन की सफाई पर फोकस किया जा रहा है, जो सबसे ज्यादा गंदी रहती हैं। सौंदर्यीकरण के बाद बेकलेन फिर गंदी न हो पाएं, इसके लिए रहवासियों को भी रंग दे बेकलेन मुहिम से जोड़ा जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव धनवंतरी नगर पहुंचे। यहां की बेकलेन गंदी थी जिसकी पहले सफाई की गई। फिर दीवारों पर कलर पेंट किया गया और पौधों से उसे सजाया गया। वह अब इतनी साफ हो गई कि सुबह मेयर ने पहले रहवासियों के साथ योग किया और फिर बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।

Trending Videos

 

उन्होंने कहा कि जिस बेकलेन में पहले कचरा और गंदगी के कारण शिकायतें प्राप्त होती थीं। अब उसी स्थान पर योग और सामाजिक गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। यह इंदौर के जागरूक नागरिकों एवं रहवासियों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है। यहां स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा हर वर्ष लगभग पचास नई बेकलेन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, ताकि शहर का हर कोना साफ दिख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इन बेकलेन का उपयोग रहवासी घूमने-फिरने, खेलने, योग अभ्यास और सामुदायिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। इसे साफ रखना काॅलोनी के रहवासियों की जिम्मेदारी है। कोई पीछे कचरा न फेंके। इसकी निगरानी खुद रहवासियों को रखना होगी।

 

20 से ज्यादा बेकलेन साफ

इंदौर के अलग-अलग इलाकों में 20 से ज्यादा बेकलेन साफ की गई हैं। शनिवार को उन सभी बेकलेन में आयोजन हुए।आदर्श बैकलेन में योग अभ्यास, क्रिकेट मैच, वॉल पेंटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। आने वाले दिनों में शहर की 50 से ज्यादा बेकलेन को सुंदर बनाया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed