सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Due to the festival of Rangpanchami, traffic arrangements in the central part have changed, vehicles w

Indore: रंगपंचमी पर गेर के कारण मध्य हिस्से की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, राजवाड़ा से नहीं निकल पाएंगे वाहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 07 Mar 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में गेर के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चार घंटे तक राजवाड़ा क्षेत्र के आसपास वाहन नहीं आ सकेंगे और न ही पार्किंंग हो पाएगी यह हिस्सा गेर के लिए रहेगा।   

Indore: Due to the festival of Rangpanchami, traffic arrangements in the central part have changed, vehicles w
इंदौर की गेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में 8 मार्च को निकलने वाली गेर के कारण ट्रैफिक पुलिस ने राजवाड़ा व आसपास के हिस्सों की ट्रैफिक व्यवस्था बदली है। सुबह 11 से शाम चार बजे तक वाहन चालक राजवाड़ा, आड़ा बाजार, खजूरी बाजार वाले हिस्से मे वाहन नहीं ले जा सकेंगे।

Trending Videos


गेर मार्ग पर कुछ स्थानों पर एम्बुलैंस भी तैनात रहेगी, ताकि आपात स्थिति में वे लोगों को अस्पताल पहुंचा सके। लालबाग की तरफ से आने वाले वाहन चालक जवाहर मार्ग, संजय सेतू होते हुए एमजी रोड की तरफ जा सकेंगे,जबकि बड़ा गणपति से आने वाले वाहन चालक सुभाष मार्ग से एमजी रोड या चिमनबाग की तरफ जा जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर मार्ग, निहालपुरा चौराहे से सराफा थाने की ओर, बजाज खाना चौक से सराफा थाने की ओर, बर्तन बाजार गली से विजय जाट हाउस की ओर, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां गेर देखने  आने वाले लोगों के वाहन पार्क होंगे।

बस व लोडिंग वाहन जवाहर मार्ग, राजवाड़ा क्षेत्र प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस एवं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भवरकुआँ से आना-जाना कर सकेंगे। भीड़ के आधार पर यह प्रतिबंध रीगल चौराहा, पटेल प्रतिमा, कलेक्ट्रेट, महूनाका, शिवानी होटल तिराहा, वायरलेस चौराहा से लागू किया जा सकेगा।जो वाहन चालक, हरसिध्दी मंदिर से मच्छी बाजार चौराहे से यशवंतरोड़ होते हुए जवाहर मार्ग में आगे की ओर जाना चाहते हैं ऐसे वाहन चालक मच्छी बाजार चौराहे से कडाव घाट होते हुए दरगाह चौराहा, बियाबानी चौराहा, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा से आगे की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed