सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two friends were drinking alcohol while sitting on the edge of the Tinchafall ravine, both died after

Indore: तिंछाफाॅल की खाई में गिरने से दो दोस्तों की मौत, संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 07 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के समीप तिंछा फाॅल की खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों खाई किनारे शराब पीकर बैठे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण वे खाई में गिर गए। उनके तीसरे साथी ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।

Indore: Two friends were drinking alcohol while sitting on the edge of the Tinchafall ravine, both died after
तिंछा फाॅल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के समीप तिंछा फाॅल की खाई में गिरने से दो दोस्तों की जान चली गई। दोनों शराब पीने के बाद खाई के पास बैठे हुए थे। संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों एक हजार फीट गहरी खाई में गिर गए। उन्हें पुलिस ने क्रेन और रस्सी की मदद से निकाला, क्योंकि वहां तक जाने का रास्ता आसान नहीं था। यह घटना शुक्रवार देर  रात की है। दोनों दोस्तों के साथ एक तीसरा साथी भी था, जो उनसे दूर था। उसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को निकाला। 

Trending Videos

 

पुलिस फिलहाल इसे हादसा मान रही है, लेकिन अन्य पक्षों को भी ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। दोनों के एक साथ गिरने की बात पर अफसरों को भरोसा नहीं हो रहा है। पुलिस ने जब तीसरे साथी से पूछताछ की तब  संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने की वजह सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक इंदौर के निवासी हैं। उनकी पहचान सुमित और अशोक के रुप में हुई है। दोनों अपने दोस्त अभिनव पाठक के साथ तिंछा फाॅल घूमने गए थे। सुमित और अशोक खाई में गिर गए। खाई की गहराई बहुत ज्यादा थी। इस कारण पुलिस और बचाव दल को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 

ग्रामीण भी मदद के लिए आए

अभिनव ने जब सिमरोल थाने जाकर उनके साथियों के खाई में गिरने की बात बताई तो पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। अंधेरा बहुत होने के कारण खाई में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद सुबह क्रेन और रस्सी की मदद से बचाव दल नीचे पहुंचा। ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की। ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं थीं। जो उनकी मौत की वजह बनी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed