{"_id":"6a02b6db6d57ee2fc2006930","slug":"indore-the-road-to-treasure-town-in-indore-will-be-reopened-for-traffic-after-bulldozers-were-used-to-demoli-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर के ट्रेजर टाउन की सड़क खुलेगी ट्रैफिक के लिए, सड़क के लिए चले थे बंगलों पर बुलड़ोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर के ट्रेजर टाउन की सड़क खुलेगी ट्रैफिक के लिए, सड़क के लिए चले थे बंगलों पर बुलड़ोजर
Tue, 12 May 2026 10:42 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Tue, 12 May 2026 10:42 AM IST
सार
इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का काम अंतिम चरण में है। बारिश से पहले इस सड़क को ट्रैफिक के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को शेष काम पूरा करनेके निर्देश दिए।
विज्ञापन
ट्रेजर टाउन सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र में 80 फीट चौड़ी सड़क बारिश से पहले ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। सड़क का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि डिवाइडर और अन्य कुछ कार्य अभी बाकी हैं। मंगलवार सुबह सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मेयर पुष्य मित्र भार्गव भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश से पहले सड़क के लोकार्पण की तैयारी की जाए।
ये खबर भी पढ़े: Indore News: शादी समारोह की फोटो को AI से एडिट कर छात्रा को ब्लैकमेल किया, सगाई भी तुड़वा दी
मेयर ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने में किसी प्रकार की देरी न की जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर चार अलग-अलग पक्षों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इस पर मेयर ने कहा कि संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन हिस्सों पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है, वहां तत्काल सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
सड़क के अलावा जनप्रतिनिधियों ने बिजलपुर स्थित निर्माणाधीन संपवेल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा कर कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। इसके निर्माण से आसपास की 20 से अधिक कॉलोनियों को जलापूर्ति में लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि बिजलपुर से ट्रेजर टाउन तक सड़क निर्माण के लिए करीब आठ माह पहले 10 से अधिक बंगलों के बाधक हिस्सों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया था। उस समय इसका काफी विरोध भी हुआ था, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई थी।