Indore: किसान क्रेडिट लोन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांगने वाले दो कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार
किसान क्रेडिट कार्ड ऋण रिन्यू करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सेवा सहकारी संस्था के दो कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। लोकायुक्त पुलिस ने गौतमपुरा स्थित संस्था में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान क्रेडिट कार्ड लोन रिन्यू करने के बदले बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले सेवा सहकारी संस्था के दो कर्मचारियों को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई गौतमपुरा स्थित सेवा सहकारी संस्था मर्यादित में उस वक्त की गई, जब रिश्वतखोर कर्मचारियों ने किसान से पैसे लेकर अपने पास रख लिए थे।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के अनुसार देपालपुर तहसील के ग्राम कुनघारा निवासी किसान जाकिर हुसैन पटेल (62) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने वर्ष 2024 में केसीसी के तहत दो लाख रुपये का ऋण लिया था। नियमानुसार उन्हें एक वर्ष बाद राशि जमा करना थी, लेकिन वे समय पर भुगतान नहीं कर सके। वर्ष 2026 में दोबारा केसीसी ऋण प्राप्त करने के लिए उन्हें ब्याज सहित 2.30 लाख रुपये जमा करना थे।
शिकायत में बताया गया कि ऋण को रिन्यू करने के लिए अमन जोशी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रभारी समिति प्रबंधक, तथा रमेशचंद्र पंड्या, सहायक समिति प्रबंधक, द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
इसके बाद गुरुवार को ट्रैप दल का गठन किया गया। योजना के अनुसार आवेदक रिश्वत की राशि लेकर आरोपियों के पास पहुंचा। जैसे ही दोनों आरोपियों ने 20 हजार रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सप्ताह लोकायुक्त विभाग की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले महिला व बााल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के यहां भी छापा मारकर विभाग ने काली कमाई पकड़ी।

कमेंट
कमेंट X