सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: Heatwave-Like Conditions as Temperature Crosses 38°C; March Feels Like Peak May Heat

Indore Weather: गर्मी से हुआ हाल-बेहाल, पारा 38 डिग्री पार; मार्च में ही होने लगा मई की तपन का एहसास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priya Verma Updated Fri, 13 Mar 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में मार्च महीने में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को मई-जून जैसी तपिश का एहसास करा दिया है।
 

Indore Weather: Heatwave-Like Conditions as Temperature Crosses 38°C; March Feels Like Peak May Heat
इंदौर में गर्मी के तीखे तेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस बार गर्मी के तीखे तेवरों ने यह एहसास करवा दिया है कि वह कोई नया रिकॉर्ड बनाने के मूड में है। इंदौर में दिन में सूरज के तल्ख मिजाज को देखकर लग रहा है मानो ज्येष्ठ माह यानी मई आरंभ हो गया हो। अभी चैत्र माह में गर्मी के ये हाल हैं तो आगामी दिनों में क्या होंगे या कह पाना कठिन है।
Trending Videos


1892 को मार्च में 41 पार गया था पारा
मार्च माह में वैसे तो अधिकतम तापमान 41.01 डिग्री सेल्सियस 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था, लेकिन पिछले एक दशक में अधिकतम तापमान 25 से 31 मार्च के मध्य रहा है। इस बार मार्च माह के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले एक दशक का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस 30 मार्च 2019 को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। हालांकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। दिन भले ही गर्म हो रहे हैं, पर रात अभी भी ठंडी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री था, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। दिन में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा थी। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रतलाम में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

रविवार से घट सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों तक इसी तरह गर्मी का दौर जारी रहेगा। इसके बाद रविवार से तापमान में कमी होने की संभावना है। संभावना यह भी है कि 18 से 20 मार्च के मध्य नगर में बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद मार्च के अंत में तापमान पुनः वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।

मार्च के दशक में अधिकतम तापमान
 
वर्ष तारीख अधिकतम तापमान
2025 26 38.2
 
2024 28 39
2023 30 36.3
2022 31 38.7
2021 30 40.2
2020 25 36.4
2019 30 40.3
2018 31 38.8
2017 30 40.6
2016 25 और 27 39.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed