सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The bridge built on the new Indore-Dahod railway line has been opened for traffic, currently traffic i

Indore: इंदौर–दाहोद नई रेल पर बना ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला, फिलहाल दो लेन पर चल रहा यातायात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 17 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत निर्माण कार्य के बीच आम लोगों को राहत देने की शुरुआत हो गई है। धार के पास बने रोड ओवर ब्रिज के एक हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जिससे व्यस्त इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर आवागमन अब पहले से आसान हो गया है।

Indore: The bridge built on the new Indore-Dahod railway line has been opened for traffic, currently traffic i
इंदौर धार रोड पर ब्रिज से ट्रैफिक हुआ शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना का काम भले ही अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन निर्माण के कुछ हिस्सों को आम लोगों के लिए खोलना शुरू कर दिया गया है। धार के पास इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे को पार करने वाली जगह पर रेलवे ने ट्रैक के ऊपर रोड ओवर ब्रिज बनाया है, जिसे अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल ब्रिज के एक हिस्से पर ही आवाजाही शुरू हुई है, जबकि दूसरा हिस्सा अगले महीने तक चालू होने की संभावना है।

Trending Videos

 

इससे पहले 28 फरवरी को सागौर-गुणावद के बीच बने ओवर ब्रिज को भी सड़क यातायात के लिए शुरू किया जा चुका है। इन दोनों ब्रिजों के शुरू होने से इलाके में रेलवे ट्रैक लिंकिंग का काम काफी आसान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पश्चिमी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक यह रोड ओवर ब्रिज चार लेन का है। अभी दो लेन को प्राथमिकता के आधार पर चालू किया गया है, जबकि बाकी दो लेन का निर्माण तेजी से चल रहा है और इसके अप्रैल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सभी चारों लेन तैयार होने के बाद ब्रिज का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा।

 

ब्रिज को खोलने से पहले इसका लोड टेस्ट किया गया था, जो सफल रहा। इसके बाद ही इसे आम जनता के लिए शुरू किया गया। इससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

ब्रिज शुरू होने से अब वाहनों की आवाजाही रेलवे ट्रैक के ऊपर से हो रही है, जिससे नीचे ट्रैक पर लिंकिंग, मरम्मत और अन्य तकनीकी काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकेंगे। इंदौर–दाहोद रेल लाइन पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा, साथ ही यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को भी फायदा मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed