फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Woman sends video to police commissioner, gets smack-selling husband arrested

Indore: महिला ने पुलिस कमिश्नर को भेजा वीडियो, स्मैक बेचने वाले पति को कराया गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 11:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Feb 2026 11:33 AM IST
सार

मल्हारगंज की एक महिला ने नशे बेचने वाले अपने ही पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पति  गांजा और स्मैक बेचता था। इससे परेशान इस महिला ने उसके काले कारनामों का वीडियो बनाया और सीधे पुलिस कमिश्नर को भेज दिया। अब पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Indore: Woman sends video to police commissioner, gets smack-selling husband arrested
घर पर पति बनाता था गांजे की पुडि़या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मल्हारगंज में रहने वाली एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति को गिरफ्तार करवाया, क्योंकि वह स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को नशा बेचता था। महिला ने घर पर रखे नशे के सामान का वीडियो बनाया और उसे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को भेजा। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर महालक्ष्मी नगर से महिला के पति बुद्ध किरण भिड़े को गिरफ्तार कर लिया। वहां वह पान की दुकान संचालित करता है।

विज्ञापन

महिला ने वीडियो में बताया कि किस तरह उसका पति गांजा और स्मैक बाहर से मंगवाता है और उसे पान की दुकान पर रखकर स्कूल-कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों को बेचता है। घर पर रखा गांजा भी वीडियो में महिला ने दिखाया। इसके बाद पुलिस ने महालक्ष्मी नगर की दुकान पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे मल्हारगंज स्थित निवास पर ले गई और वहां रखा गांजा जब्त किया।

विज्ञापन

घर पर बनाता था पुड़िया

महिला ने बताया कि उसका पति घर पर नशे की पुड़िया बनाता था। इसके लिए उसने तराजू भी रखा था। दोनों बेटियां भी उसे यह करते हुए देखती थीं। महिला ने कहा कि वह अपनी बेटियों का भविष्य बर्बाद नहीं करना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नशे का काम देखकर उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसका विरोध किया तो पति ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने वकील कृष्णकुमार कुन्हारे व रूपाली राठौर के माध्यम से पुलिस कमिश्नर तक बात पहुंचाई। कुन्हारे ने बताया कि आरोपी ने पांच दिन पहले महिला के साथ मारपीट की थी। उसके चेहरे पर पांच टांके आए थे। इसकी शिकायत भी पुलिस को की गई थी। तब भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन गांजा जब्त नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed