फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore drug case nana patwari questioned arif khan bhuru band arrest online gaming racket investigation

Indore News: ड्रग्स तस्करी मामले में नाना पटवारी का पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार, कई कड़ियों की जांच तेज

Sun, 12 Jul 2026 07:50 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 07:50 AM IST
सार

इंदौर के राजेंद्र नगर ड्रग्स तस्करी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में उसका नाम लिया था।

विज्ञापन
indore drug case nana patwari questioned arif khan bhuru band arrest online gaming racket investigation
जीतू पटवारी के भाई के पूर्व ड्राइवर की हुई गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब तीसरे आरोपी आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। वहीं, अब पुलिस इस मामले में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए संचालित होने वाले संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

दो आरोपियों की निशानदेही पर तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

राजेंद्र नगर पुलिस ने कुछ दिन पहले ड्रग्स तस्करी के आरोप में संजय कौशल उर्फ रोनी और इरफान को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के दौरान आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरिफ खान पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी का ड्राइवर रह चुका है और वह पहले भी ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाना पटवारी तक कैसे पहुंची जांच?

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों संजय कौशल और इरफान ने पूछताछ में बताया कि वे आरिफ खान के कहने पर ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने के लिए नाना पटवारी और उनके मित्र मानव गंगवानी के पास जा रहे थे। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी जानकारी के आधार पर आरिफ खान की गिरफ्तारी हुई।

तीनों आरोपियों के सामने बैठाकर हुई पूछताछ

जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। इसके बाद नाना पटवारी को भी थाने बुलाया गया। डीसीपी नरेंद्र रावत ने उनसे आरोपियों से संबंध, पहचान और आपसी संपर्क को लेकर कई सवाल पूछे। नाना पटवारी ने पुलिस को बताया कि वह तीनों को जानते हैं, लेकिन ड्रग्स से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि से उनका कोई संबंध नहीं है।

एक युवती और ऑनलाइन गेमिंग एप भी जांच के दायरे में

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने एक युवती का भी जिक्र किया। इसी आधार पर पुलिस ने नाना पटवारी से भी उस युवती के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा जांच में ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए संचालित एक संभावित बड़े नेटवर्क की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस एंगल की भी गहन जांच कर रही है।

हर पहलू की बारीकी से जांच

पुलिस का कहना है कि मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में यह भी स्पष्ट करने की कोशिश होगी कि नाना पटवारी और गिरफ्तार आरोपियों के बीच संबंध कितने पुराने थे और उनका स्वरूप क्या था। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed