Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
International Women's Day: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan handed over vehicles to 100 women police personnel
{"_id":"6227131719fde63d330f7fe5","slug":"international-women-s-day-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-handed-over-vehicles-to-100-women-police-personnel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100 महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100 महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 08 Mar 2022 04:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की 100 पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन सौंपा।
विज्ञापन
1 of 3
महिलापुलिस कर्मियों को सीएम ने सौंपे 100 वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मियों के वाहनों को फ़्लैग ऑफ किया। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के पुलिस थानों की महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क को 100 वाहन वितरित किए गए हैं। मध्य प्रदेश में 700 ऐसे थाने हैं, जहां मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क बनाई है। इनमें से आज 100 महिला पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री चौहान ने वाहन सौंपे हैं। अगले चरण में 600 वाहन और उपलब्ध कराए जाएंगे।
सीएम ने असली हीरो पर आधारित तीन फिल्मों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एडीजी (महिला अपराध) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर स्मार्ट पार्क में पौधरोपण किया।
2 of 3
राजधानी के स्मार्ट पार्क में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण करते सीएम।
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि हमने पुलिस फोर्स में महिलाओं की 30 प्रतिशत भर्तियां करने का फैसला किया था। आज हमारी बेटियां सक्षमता के साथ इस कार्य को गंभीरता और वीरता से निभा रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा का दायित्व महिला पुलिसकर्मी संभाल रही हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री चौहान के कारकेट का प्रभार एसीपी कोतवाली बिट्टू शर्मा को दिया गया है। सीएम शिवराज का वाहन चलाने की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक इरशाद अली ने संभाली है। वहीं, आज वीआईपी शैडो की जिम्मेदारी मिसरोद थाने की सब-इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी संभाल रही हैं।
3 of 3
सीएम की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही पायलट गाड़ी का चालन इंस्पेक्टर रेनू मुराद कर रही हैं। सब इंस्पेक्टर गौसिया सिद्दीकी, सब इंस्पेक्टर आकांक्षा शर्मा सहित कुल 27 महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मुख्यमंत्री चौहान की सुरक्षा में तैनात हैं। बता दें आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मी संभाल रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।