सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: Life Jackets Given at Last Moment Raise Serious Safety Lapses Questions

बरगी डैम हादसा: जब बिगड़ने लगा क्रूज का संतुलन तब क्यों बांटी गई लाइफ जैकेट? उजागर हो रही बड़ी लापरवाही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Sat, 02 May 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Jabalpur Cruise Accident: बरगी डैम हादसे के बाद वायरल वीडियो में सामने आया कि यात्रियों को आखिरी समय में लाइफ जैकेट दी जा रही थीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्रूज हादसे के पहले के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें यात्री संगीत सुनते व मौज-मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: Life Jackets Given at Last Moment Raise Serious Safety Lapses Questions
बरगी डैम त्रासदी की लापरवाही उजागर करती तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर स्थित बरगी डैम त्रासदी के बाद अब एक-एक कर लापरवाही को उजागर करने वाले फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब क्रूज नाव का संतुलन बिगड़ने लगा, तब क्रूज संचालन से जुड़े लोग यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए दे रहे हैं। कई लाइफ जैकेट बंडलों में बंद थीं, जिन्हें अंतिम समय में खोलकर बांटा जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि क्रूज में बैठे अधिकांश यात्री बिना लाइफ जैकेट के ही यात्रा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में एक और दृश्य भी सामने आया है, जिसमें एक मां अपने मासूम बेटे को गोद में लिए बैठी है और दोनों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी है। यह दृश्य हादसे की भयावहता और लापरवाही की गंभीरता को और भी उजागर करता है।


सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब लाइफ जैकेट पर्याप्त संख्या में मौजूद थीं, तो यात्रियों को पहले ही उन्हें पहनने के लिए क्यों नहीं दिया गया? क्या ये जैकेट सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए रखी गई थीं, या फिर जांच के समय दिखाने के लिए बंडलों में पैक छोड़ दी गई थीं?

क्रूज के डूबने से पहले मौज-मस्ती और गाना सुनते दिखे यात्री
क्रूज नाव के डूबने से पहले यात्री संगीत सुनते हुए दिख रहे हैं। क्रूज की सवारी का आनंद ले रहे हैं। इस जौरान लाइफ जैकेट अधिकांश यात्री नहीं पहने हुए दिख रहे हैं। लेकिन किसी को क्या पता था कि ये मस्ती मौत से पहले की हो जाएगी। इतने भयावह हादसे की कल्पना भी नहीं की गई होगी।

शुक्रवार को डैम में लाइफ जैकेट के बंडल पानी में तैरते हुए मिले
गौरतलब है कि शुक्रवार को राहत-बचाव कार्य के दौरान भी डैम में लाइफ जैकेट के बंडल पानी में तैरते हुए मिले थे। ऐसे में यह स्पष्ट होता जा रहा है कि सुरक्षा के नाम पर बड़ी लापरवाही बरती गई, जिसने इस हादसे को और भी भयावह बना दिया। यह वीडियो न केवल हादसे की सच्चाई बयां करता है, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले की असल तस्वीर सामने लाएगी।



ये भी पढ़ें- MP: बरगी डैम में तैरते मिले लाइफ जैकेट के कई बंडल, येलो अलर्ट के बीच क्यों चलाया गया क्रूज? लापरवाही उजागर

अभी चार लापता यात्रियों की तलाश जारी, इन पर हुई कार्रवाई
बरगी डैम हादसे में कुल नौ यात्रियों की मौत हुई है। 28 को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, चार यात्री अभी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। आज सुबह पांच बजे से ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, सरकार ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई जारी है। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed