सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A young man returning from a birthday party was stabbed to death

Jabalpur: बर्थडे पार्टी से लौटे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या,इलाके में फैली सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के मदन महल इलाके में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक कपिल प्यासी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पार्टी में मामूली विवाद के बाद दोस्तों ने समझौता करा दिया था, लेकिन देर रात आरोपी अंकुश और निहाल ने घर के सामने हमला कर दिया।

A young man returning from a birthday party was stabbed to death
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मदन महल थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास रहने वाले एक युवक की देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिचित के साथी की बर्थडे पार्टी में गया था। पार्टी के दौरान उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसे बाद में समझौते के जरिए शांत करा दिया गया। लेकिन घर लौटते समय आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



घर के सामने खून से लथपथ मिला युवक

पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद रोहाणी ट्रेवल्स के सामने रहने वाले अतुल प्यासी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा भाई कपिल प्यासी बीती रात एक बर्थडे पार्टी में गया था। रात करीब 1:30 बजे घर के सामने झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो देखा कि सुपर कार बाजार के सामने उनका भाई कपिल खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं अंकुश सोंधिया और निहाल सोंधिया नवभारत प्रेस की तरफ भागते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने से पहले भाई को बताई पूरी घटना

अतुल ने बताया कि जब उन्होंने कपिल से पूछा कि क्या हुआ, तो उसने बताया कि अंकुश और निहाल ने उस पर चाकू से हमला किया है। मौके पर कपिल के दोस्त शिवम पटेल, हरी कृष्णा और हनी पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने भी बताया कि दोनों आरोपी कपिल को चाकू मारकर भागे हैं। इसके बाद घायल कपिल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में कपिल ने अपने भाई को बताया कि रात करीब 12 बजे अमोदा रेस्टोरेंट के पास उसका अंकुश और निहाल से मामूली विवाद हुआ था। बाद में दोस्तों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- भोजशाला पर एएसआई का बड़ा फैसला: नया आदेश जारी, अब बिना किसी रोक-टोक के होगी 365 दिन पूजा; मस्जिद का नाम हटा

समझौते के बाद फिर किया हमला

कपिल ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खड़ा था। तभी अशोका होटल की तरफ से अंकुश और निहाल मोटरसाइकिल से आए और गाली-गलौज करने लगे। जब कपिल ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो निहाल ने उसे पकड़ लिया और अंकुश ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से कपिल की कमर में गंभीर चोट आई। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed