फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   BJP MLA Bishnoi targets PWD Minister over the road issue

Jabalpur News: सड़क के मामले पर भाजपा विधायक विश्नोई ने पीडब्ल्यूडी मंत्री पर साधा निशाना, सीएम को लिखा पत्र

Thu, 23 Jul 2026 10:57 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 10:57 PM IST
सार

भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी मंत्री पर जबलपुर-पाटन सड़क निर्माण की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहपुरा ओवरब्रिज बंद होने से भारी ट्रैफिक इस मार्ग से गुजर रहा है, जिससे सड़क जर्जर हो गई और दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने शीघ्र निर्माण की मांग की। 

विज्ञापन
BJP MLA Bishnoi targets PWD Minister over the road issue
अजय विश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तथा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सड़क निर्माण के मामले में पीडब्ल्यूडी मंत्री पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जबलपुर-पाटन रोड के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की योजना बजट में शामिल है। उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सड़क पीडब्ल्यूडी मंत्री की प्राथमिकता में नहीं है, जिसके कारण इस सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृत प्रदान नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश सिंह भी जबलपुर जिले के अंतर्गत आने वाली पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पाटन विधानसभा सीट से विधायक अजय विश्नोई उनसे वरिष्ठ हैं। उनकी तरफ से मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जबलपुर-भोपाल स्थित शहपुरा ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रैफिक पाटन की तरफ से डायवर्ट किया गया है। शहपुरा ओवरब्रिज सही नहीं हो पा रहा है और हेवी ट्रैफिक पाटन होकर जबलपुर की तरफ जाता है। पाटन की सड़क इतने हेवी ट्रैफिक के लिए नहीं बनी है। हेवी ट्रैफिक के कारण सड़क का सत्यानाश हो गया है। इसके अलावा लगातार सड़क दुर्घटना भी घटित हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चलती कार में बंदूक के साथ रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हेवी ट्रैफिक ने एक और बलि ले ली है। जबलपुर-पाटन रोड के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की योजना बजट में शामिल है। उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सड़क पीडब्ल्यूडी मंत्री की प्राथमिकता में नहीं है, जिसके कारण इस सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृत प्रदान नहीं की जा रही है। उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बजट में शामिल पाटन-जबलपुर तथा पाटन-मनकेडी सड़क को प्राथमिकता देकर निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। विधायक विश्नोई ने उक्त जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म में सार्वजनिक की है।

गौरतलब है कि शहपुरा ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगभग चार माह से उक्त मार्ग से यातायात प्रभावित है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। सड़क के मुद्दे में पार्टी के विधायक द्वारा पीडब्ल्यूडी मंत्री पर निशाना साधना राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed