{"_id":"6a60f6c36af050223a08d82e","slug":"police-department-silent-on-fir-against-congress-leaders-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4532095-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 11:00 PM IST
Link Copied
दिल्ली के जंतर-मंतर में विद्यार्थियों पर हुई लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन के दौरान गत दिवस कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई थी। पुलिस ने तीन कांग्रेस नेताओं सहित अन्य पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस विभाग कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने मौन साधे हुए है।
गौरतलब है कि गत रात मालवीय चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों व पुलिस में धक्का मुक्की हो गई थी। पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल तथा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। जबरदस्ती प्रदर्शन स्थल से उठाए जाने पर कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा तथा कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के बीच विवाद हो गया था और दोनों ने एक दूसरे की कॉलर पकड़ ली थी। जिसके बाद बडी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था। कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे व अन्य भी साथी नेता के समर्थन में आ गए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लार्डगंज पुलिस ने शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा व चिंटू चौकसे सहित अन्य नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सार्वजनिक किए जाने से मना किया है। लार्डगंज थाना प्रभारी भी अधिकृत जानकारी प्राप्त करने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी को कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। यह बात समझ से परे है कि पुलिस पूरे मामले को छुपाने का प्रयास किस कारण से कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।