सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Doctor's bail plea rejected in Chhindwara cough syrup case

कफ सिरप कांड: 20 से अधिक बच्चों की मौत मामले में डॉक्टरों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने खारिज की याचिका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में 20 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद कम उम्र के बच्चों को दवा देना गंभीर लापरवाही का मामला है।

Doctor's bail plea rejected in Chhindwara cough syrup case
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा के बहुचर्चित जहरीले कफ सिरप कांड में 20 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए डॉक्टरों को राहत नहीं मिली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल ने अपने आदेश में कहा कि सरकार द्वारा जारी प्रतिबंध संबंधी निर्देशों के बावजूद चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को निश्चित खुराक वाला फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) कफ सिरप दिया गया, जिसके गंभीर परिणाम सामने आए और कई मासूमों की जान चली गई।

याचिकाकर्ता डॉक्टर की ओर से दलील दी गई कि वह पिछले 45 वर्षों से परासिया में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें कफ सिरप में किसी प्रकार की मिलावट या खराबी की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मरीजों को सद्भावना के आधार पर दवा लिखी थी और इसके लिए निर्माता या वितरक से कोई लाभ या कमीशन प्राप्त नहीं किया। दवा के भंडारण, वितरण या नष्ट करने में भी उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  कैलाश विजयवर्गीय का दावा- हमें लंबित मामले की जानकारी कांग्रेस से ही मिली

विज्ञापन

आवेदक ने यह भी कहा कि उसके खिलाफ आरोप है कि उसने चार बच्चों का उपचार किया था, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। जबकि चार्जशीट में केवल दो बच्चों का ही उल्लेख है। उसका नाम पूरक चार्जशीट में जोड़ा गया है। बच्चों की मौत फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन के कारण नहीं, बल्कि दवा में कथित जहरीले पदार्थ की मिलावट के कारण हुई। दवा के नमूनों की जांच रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुई थी, जिसमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकोल की मौजूदगी पाई गई। जबकि उसने यह दवा 23 अगस्त और 26 सितंबर को लिखी थी, इसलिए उसे मिलावट की जानकारी नहीं थी।

वहीं, राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित दवा लिखना गंभीर लापरवाही का मामला है। इससे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। सरकार ने यह भी माना कि मामले में कुछ अधिकारियों ने भी अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं किया, लेकिन आरोपी डॉक्टर की भूमिका प्रथम दृष्टया गंभीर है। ऐसे संवेदनशील मामले में जमानत दिए जाने से जनता का न्याय व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित हो सकता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed