{"_id":"6a284029011c325f2e033206","slug":"robbery-of-trader-from-indore-solved-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4377746-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: इंदौर से आए व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश, दोस्त ने ही कराई थी वारदात, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: इंदौर से आए व्यापारी से हुई लूट का पर्दाफाश, दोस्त ने ही कराई थी वारदात, पांच आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 08:06 AM IST
इंदौर से जबलपुर वसूली पर आए एक व्यापारी और उसके साथी के साथ मिर्च पाउडर झोंककर हुई दो लाख की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। व्यापारी के लूट की वारदात के मास्टर माइंड इंदौर निवासी उसके दोस्त थे। उन्होंने जबलपुर निवासी अपने साथियों से वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने लूट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
माढ़ोताल पुलिस के अनुसार अभय कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी लसुड़िया इंदौर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह 6 जून को उधारी के पैसे लेने अपने दोस्त लखन चौरसिया के साथ जबलपुर आया था। दोस्त पीयूष पटेल के कहने पर वह पाटन वायपास निवासी उनके जीजा घर के घर रुक गए थे। उनकी एक्सिस लेकर वह मंझौली गांव गए और वीरेन्द्र कुमार नेमा से व्यापार के उधारी के दो लाख रुपये लेकर दोस्त के जीजा के घर वापस लौट आए।
इसी दौरान पीड़ित अभय के पास पीयूष पटेल ने फोन कर कहा कि मेरा एक सामान एक लड़का लेकर आ रहा है, उसे साथ ले आना। उसके कुछ देर बाद एक लड़का मोटरसाइकल से पहुंचा। जिसने उसे एक पॉलीथिन का पैकेट दिया। जिसे अभय ने अपने पिट्ठू बैग में रख लिया। इसके बाद उक्त लड़के से उन्होंने बस स्टैण्ड जाने का रास्ता पूछा, जिसने छोड़ने का कहते हुए अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।
जैसे ही वे सर्विस लाइन होते हुए शाम लगभग 7-30 बजे जा रहे थे, तभी एक सफेद रंग की एक्टिवा गाड़ी में तीन अज्ञात लड़के पहुंचे और उनके ऊपर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इससे दोनों गिर गए। तभी एक लड़के ने चाकू से हमले का प्रयास करते हुए रुपयों से भरा बैग छीना और भाग निकले। पुलिस ने पूछताछ करते हुए पाया कि पीड़ित जब शाम के समय अपने साथी लखन चौरसिया के साथ अपने दोस्त पीयूष पटेल के दोस्त राजेन्द्र पटेल के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर दीनदयाल बस स्टैण्ड जा रहा था, उसी दौरान घटना हुई। जिस पर राजेन्द्र पटेल से विस्तृत पूछताछ की गई। उसने अपने साथी पीयूष पटेल जो इंदौर में है, के कहने पर जबलपुर के अपने साथी आलोक पांडे, रोहित उर्फ रोहन ठाकुर, शरद बेन, बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुए रुपयों में से एक लाख रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा एक चाकू जब्त किया है। उक्त सभी आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी पीयूष पटेल की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।