सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur news bjp leader death by gunshot while giving rifle to husband

Jabalpur News: गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, घर पर हुआ पथराव तो पति को देने जा रही थीं राइफल तभी हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

रांझी क्षेत्र में भाजपा नेत्री संगीता रजक की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। घर पर पथराव के बाद वह पति और देवर को सुरक्षा के लिए लाइसेंसी राइफल देने जा रही थीं, तभी ट्रिगर दब गया और गोली उनके पेट में लग गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jabalpur news bjp leader death by gunshot while giving rifle to husband
गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रांझी क्षेत्र में दुर्घटनावश गोली लगने के कारण भाजपा नेत्री की मौत हो गई। फरार चल रहे क्षेत्र के असामाजिक तत्वों ने गत रात भाजपा नेत्री के फिर से पथराव कर दिया था। पति व देवर घर से बाहर निकले से भाजपा नेत्री उन्हें सुरक्षा के लिए राइफल देने जारी रही थी। राइफल देते समय ट्रिगर दब जाने के कारण भाजपा नेत्री को पेट में गोली लग गई। जिन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- भोपाल के रेस्टोरेंट में आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंचीं; बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार पुराने शोभापुर निवासी संगीता रजक पति बंटी रजक (38) भाजपा नेत्री थीं। उन्हें गत नगर निगम चुनाव में पार्टी ने पार्षद प्रत्याशी बनाया था। भाजपा नेत्री के घर में गत 28 मई को आपसी रंजिश के कारण प्रवीण रजक तथा पवन रजक ने बमबारी की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे और उन्होंने गत रात भी उनके घर में पथराव कर दिया।
विज्ञापन


पथराव की घटना होने पर उनके पति व देवर घर से बाहर निकल आए थे। भाजपा नेत्री उन्हें सुरक्षा के लिए लाइसेंसी राइफल लेकर देने गई थीं। राइफल देने के दौरान गलती से उसका ट्रिगर दब गया था। राइफल से निकली गोली भाजपा नेत्री के पेट में जा लगी। भाजपा नेत्री को परिजन गंभीर अवस्था में उपचार के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed