{"_id":"6a266101e17c467c460e3d5b","slug":"rajya-sabha-polls-resort-politics-congress-strategy-to-move-mlas-to-telangana-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RajyaSabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी, विधायकों को तेलंगाना भेजने की रणनीति पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RajyaSabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी, विधायकों को तेलंगाना भेजने की रणनीति पर काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Dinesh Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा के तीसरे उम्मीदवार के मैदान में आने के बाद कांग्रेस बाड़ेबंदी की तैयारी कर रही है। विधायकों को दूसरे राज्य, संभवतः तेलंगाना, भेजने की रणनीति पर काम चल रहा है। पार्टी नेतृत्व लगातार विधायकों से संपर्क बनाए हुए है और चुनाव तक एकजुटता बनाए रखने पर जोर दे रहा है।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को दिल्ली बुलाया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के तीसरे उम्मीदवार मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस अब अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की रणनीति पर काम कर रही है।
आरिफ मसूद दिल्ली रवाना, तेलंगाना भेजे जाने की चर्चा
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायकों के प्रबंधन और संभावित शिफ्टिंग की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा है कि दिल्ली से उन्हें तेलंगाना भेजा जा सकता है, जहां कांग्रेस विधायकों को ठहराने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें- तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खेला नया दांव, महेश केवट होंगे उम्मीदवार
विज्ञापन
विधायकों पर कांग्रेस की सीधी नजर
भाजपा की ओर से तीसरा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सभी विधायकों से संपर्क बढ़ा दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार फोन पर बातचीत कर रहे हैं और विधायकों को भोपाल में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) भी राज्यसभा चुनाव को लेकर सतर्क है। पार्टी हाईकमान मध्य प्रदेश में विशेष ऑब्जर्वर भेज सकता है, जो चुनाव तक विधायकों और संगठन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल उम्मीदवार उतारने का मामला नहीं बल्कि विधायकों को प्रभावित करने की सुनियोजित कोशिश है। पटवारी ने दावा किया कि कांग्रेस का उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन मजबूती से चुनाव जीतेगी।
बंद कमरे में रणनीति
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और नेताओं के निवास पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विधायकों से व्यक्तिगत बातचीत कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश है कि मतदान तक सभी विधायक एकजुट रहें और किसी भी तरह की राजनीतिक उठापटक की गुंजाइश न बचे।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X