सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather turns favorable even before the monsoon; storm and rain warning issued for several d

MP Weather Today: मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम, आज ग्वालियर-चंबल समेत कई संभागों में आंधी-बारिश की चेतावनी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 08 Jun 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

मानसून के आने से पहले ही मध्य प्रदेश में बारिश सामान्य से काफी अधिक हो चुकी है। प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते कई जिलों में लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने के संकेत दिए हैं।

MP Weather Today: Weather turns favorable even before the monsoon; storm and rain warning issued for several d
एमपी में क्या रहेंगे मौसम के हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की औपचारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन बारिश ने पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को भोपाल, सीहोर, खंडवा, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार जून के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस महीने अब तक औसतन 8.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि प्रदेश में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, आगर-मालवा और शाजापुर जैसे जिलों में करीब 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि नीमच में ढाई इंच से अधिक वर्षा दर्ज हुई है। 



आज इन जिलों में मौसम रहेगा असरदार
मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 18 जून के बीच पहुंच सकता है मानसून
रविवार को मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया। इसके बाद मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून के आसपास होती है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को पहुंचा था।
विज्ञापन
Trending Videos


प्री-मानसूनी सिस्टम बना बारिश की वजह
प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। जून की शुरुआत से ही कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है। रविवार को देवास, सीहोर समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद, एकजुटता का संदेश देने की तैयारी


एक इंच से ज्यादा बारिश वाले जिले बढ़े
सतना, सीधी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, हरदा, बुरहानपुर और नीमच समेत कई जिलों में अब तक एक इंच या उससे अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 30 सितंबर तक दर्ज होने वाली वर्षा को मानसूनी बारिश के आंकड़ों में शामिल किया जाता है, हालांकि वर्तमान में प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां ही प्रभावी हैं।

यह भी पढ़ें-अब एमपी में वनरक्षक भर्ती परीक्षा कैंसिल, सर्वर हो गया था फेल; भड़के अभ्यर्थी

9 और 10 जून को हीटवेव की भी संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में 9 और 10 जून को लू चलने की संभावना जताई है। ऐसे में एक तरफ जहां कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा, वहीं कुछ जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed