Jabalpur News: नशे में धुत कार चालक का कहर, पिता-पुत्र समेत तीन को कुचला; दो की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल
जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में नशे में धुत कार चालक ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें पिता-पुत्र में से पिता सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर चौक के समीप देर रात शराब के नशे में धुत एक क्रेटा कार चालक ने पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्तियों को रौंद दिया। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि घायल बच्चे को गंभीर चोटें आने के कारण उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनवंतरी नगर चौक के समीप देर रात लगभग 12 बजे महाराजपुर अधारताल निवासी गोपाल प्रसाद कुम्हार (उम्र 38 वर्ष) अपने बेटे शुभम (उम्र 15 वर्ष) तथा पंकज साहू (उम्र 30 वर्ष) के साथ बाइक के पास एक दुकान के सामने खड़े थे। तभी शराब के नशे में धुत क्रेटा क्रमांक MP 20 ZB 2934 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों बाइकों सहित तीनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीनों को गंभीर चोटें आईं और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
बच्चे का उपचार जारी, हालत गंभीर
सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद पंकज साहू और गोपाल प्रसाद कुम्हार को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- MP News: दबंग IPS का ‘नो-कम्प्रोमाइज’ एक्शन, MLA के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में आए, कौन हैं आयुष जाखड़
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच में आरोपी युवक शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रांझी निवासी आरोपी चालक को अभिरक्षा में ले लिया है।

कमेंट
कमेंट X