सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Drunk Creta driver kills two people

Jabalpur News: नशे में धुत कार चालक का कहर, पिता-पुत्र समेत तीन को कुचला; दो की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में नशे में धुत कार चालक ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें पिता-पुत्र में से पिता सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

Drunk Creta driver kills two people
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर चौक के समीप देर रात शराब के नशे में धुत एक क्रेटा कार चालक ने पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्तियों को रौंद दिया। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि घायल बच्चे को गंभीर चोटें आने के कारण उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनवंतरी नगर चौक के समीप देर रात लगभग 12 बजे महाराजपुर अधारताल निवासी गोपाल प्रसाद कुम्हार (उम्र 38 वर्ष) अपने बेटे शुभम (उम्र 15 वर्ष) तथा पंकज साहू (उम्र 30 वर्ष) के साथ बाइक के पास एक दुकान के सामने खड़े थे। तभी शराब के नशे में धुत क्रेटा क्रमांक MP 20 ZB 2934 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों बाइकों सहित तीनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीनों को गंभीर चोटें आईं और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे का उपचार जारी, हालत गंभीर
सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद पंकज साहू और गोपाल प्रसाद कुम्हार को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


ये भी पढ़ें- MP News: दबंग IPS का ‘नो-कम्प्रोमाइज’ एक्शन, MLA के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में आए, कौन हैं आयुष जाखड़

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच में आरोपी युवक शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रांझी निवासी आरोपी चालक को अभिरक्षा में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed