सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   FIR will be registered if domestic cylinder is used in restaurant Jabalpur Collector issued order

LPG Crisis: घरेलू सिलिंडर का रेस्टोरेंट में किया इस्तेमाल तो दर्ज होगी FIR, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

 LPG Crisis: जबलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के दौरान एक रेस्टोरेंट से पांच घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग कमर्शियल काम में किया जा रहा था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और सभी गैस एजेंसियों पर निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की जा रही है।

FIR will be registered if domestic cylinder is used in restaurant Jabalpur Collector issued order
जबलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। हालांकि, सिलेंडर की कालाबाजारी और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि किसी रेस्टोरेंट या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Trending Videos


कलेक्टर ने क्या बताया?
कलेक्टर ने बताया कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों के कारण लोग घबराकर बड़ी संख्या में बुकिंग कर रहे हैं। इससे सर्वर पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है और कई उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही कई लोग तय 25 दिन की अवधि पूरी होने से पहले ही दोबारा बुकिंग कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैस एजेंसियों पर प्रशासनिक निगरानी
कलेक्टर ने बताया कि शुक्रवार से जिले की सभी गैस एजेंसियों पर निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। ये अधिकारी गैस वितरण व्यवस्था पर नजर रखेंगे और कालाबाजारी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

पांच दिन में आईं 40 शिकायतें
प्रशासन के अनुसार पिछले पांच दिनों में गैस सिलेंडर से जुड़ी करीब 40 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 22 शिकायतें उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं मिलने से संबंधित थीं, जबकि बाकी शिकायतें उज्ज्वला योजना से जुड़ी बताई गई हैं।

ये भी पढ़ें: सीधी में गैस को लेकर हंगामा, लोगों ने कलेक्टर आवास घेरा, भड़के SDM बोले- यहां क्यों आए?

रेस्टोरेंट से जब्त किए गए घरेलू सिलेंडर
प्रशासनिक जांच के दौरान एक रेस्टोरेंट से पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और संयम बनाए रखें। उन्होंने बताया कि पहले दूसरी बुकिंग 21 दिनों बाद होती थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed