सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jewellery worth Rs 20 lakh recovered from gang of thieves

MP: जबलपुर में तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, 19 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के हनुमानताल थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 19.77 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jewellery worth Rs 20 lakh recovered from gang of thieves
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के हनुमानताल थाना पुलिस ने तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 19 लाख 77 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 तोला 8 ग्राम सोने के जेवर और 1 किलो 313 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।

Trending Videos

पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मार्च को गीतांजली सतनामी, निवासी नागपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को उनके भाई पवन सतनामी का निधन हो गया था, जिसके बाद वह मायके आई थीं और बड़ी मम्मी के घर ठहरी हुई थीं। 8 मार्च को जब वह अपने मायके के घर पहुंचीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और जेवर व नकदी गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पतासाजी करते हुए अधारताल के करौंदा नाला क्षेत्र में दबिश दी। यहां से संदेही सोयल उर्फ तिलकधारी चौधरी (20), पिता प्रदीप उर्फ पंचम चौधरी, निवासी टेढ़ीनीम हनुमानताल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी विमल चौधरी निवासी बाबा टोला और शिवम उर्फ सिब्बू निवासी हनुमानताल के साथ मिलकर बाबा टोला स्थित रविदास मंदिर के पास एक मकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी के सोने-चांदी के जेवर और नगदी आपस में बांट लेना भी बताया।

सोयल की निशानदेही पर पुलिस ने विमल चौधरी (47), पिता रामसजीवन चौधरी, निवासी बाबा टोला जानकीदास मंदिर पुल के पास थाना हनुमानताल और शिवम उर्फ सिब्बू (20), पिता मल्लू चौधरी, निवासी राजाराम वकील के घर के पास थाना हनुमानताल को भी हिरासत में ले लिया।


ये भी पढ़ें-  MP Crime: छतरपुर में नाबालिग छात्रा से हैवानियत करने वाला आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

ये जेवर हुए बरामद
पुलिस ने आरोपी सोयल उर्फ तिलकधारी चौधरी के कब्जे से सोने जैसी धातु के दो जोड़ी कंगन, पांचाली मंगलसूत्र, काले मोतियों की माला में गुंथा मंगलसूत्र जिसमें छह सोने की गुरियां लगी थीं, चार नग लोंग, दो जेंट्स अंगूठियां, एक माथे की बिंदिया, दो जोड़ी झुमकी (एक छोटी और एक बड़ी), एक जोड़ी टॉप्स, एक लेडीज अंगूठी और दो चेन बरामद कीं।

इसके अलावा चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, संतान सप्तमी की चार चूड़ियां, दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी घुंघरू लगी पायल, दो पैर के अंगूठे की बिछिया, चार जोड़ी बिछिया और दो नग हाथ की मेहंदी जब्त की गईं।

वहीं, आरोपी शिवम उर्फ सिब्बू के कब्जे से चांदी के चार खुसना, एक जोड़ी बाजूबंद और एक जोड़ी पैर की मेहंदी बरामद हुई। आरोपी विमल चौधरी के पास से चांदी का एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी कंगन, एक फूल करधन और एक बिछिया जिसमें चेन लगी हुई थी, जब्त की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed