{"_id":"69aeca923853282da30ca627","slug":"petitioner-reached-high-court-with-childs-embryo-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4030511-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बच्चे का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट में पहुंच गया याचिकाकर्ता, सुनवाई के दौरान हुई घटना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बच्चे का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट में पहुंच गया याचिकाकर्ता, सुनवाई के दौरान हुई घटना से मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता पॉलीथिन में भ्रूण लेकर पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना में पत्नी का गर्भपात हुआ और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू कर भ्रूण कब्जे में लिया। घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।
बच्चे का भ्रूण लेकर याचिकाकर्ता पहुंचा हाईकोर्ट
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस हिमांशु जोशी के कक्ष में एक याचिकाकर्ता सोमवार को सुनवाई के दौरान बच्चे का भ्रूण लेकर पहुंच गया। उसने भ्रूण को दिखाते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। इस दौरान दुर्घटना में पत्नी का गर्भपात हो गया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने याचिकाकर्ता और संदिग्ध भ्रूण को कब्जे में लिया।
गौरतलब है कि रीवा लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार दया शंकर पांडे की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें देश की राष्ट्रपति को अनावेदक बनाया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर याचिका से राष्ट्रपति का नाम विलोपित कर दिया गया था। याचिका पर सोमवार को सुनवाई निर्धारित थी। इसी याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पॉलीथिन में बच्चे का भ्रूण लेकर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें- खाना खाने से मना करने पर नर्स पत्नी का पति पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पति पहुंचा थाने
याचिकाकर्ता की तरफ से बताया गया कि रीवा में दुर्घटना के दौरान उसकी गर्भवती पत्नी का गर्भपात हो गया है। रीवा पुलिस के द्वारा उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्यवाही नही की गई। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने याचिकाकर्ता को नियंत्रित कर भ्रूण को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलने पर हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात एसएएफ के जवान सहित ओमती व सिविल लाइन पुलिस हाईकोर्ट पहुंच गई थी।
कोर्ट रूम की सफाई कराई गई
घटना के बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट रूम की सफाई करवाई हुए आवश्यक व्यवस्था की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। हाईकोर्ट में इस घटना से हड़कंप पैदा हो गया था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X