सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Sihora Clash News: Heavy Police Deployment After Communal Tension, Over 18 Detained

Jabalpur News: सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव बरकरार, भारी पुलिस बल तैनात; हिरासत में 18 से अधिक उपद्रवी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Jabalpur Sihora Violence: सिहोरा में दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव के बाद तनाव बना है। भारी पुलिस बल तैनात कर आंसू गैस छोड़ी गई और डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को अभिरक्षा में लिया गया। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी शुरू की है।

Jabalpur Sihora Clash News: Heavy Police Deployment After Communal Tension, Over 18 Detained
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के सिहोरा में गुरुवार रात दो समुदाय विशेष के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को नियंत्रित रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे हुए है और ड्रोन के माध्यम से लोगों की छतों की जांच की जा रही है। पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक उपद्रवियों को अभिरक्षा में लिया है।

Trending Videos

 
दुर्गा मंदिर के सामने घटना से बढ़ा विवाद
बताया गया है कि आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने सड़क की दूसरी ओर मस्जिद है। गुरुवार रात मंदिर में आरती के दौरान ग्रिल टूटने की घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मंदिर में पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से डंडे और रॉड लेकर लोग भिड़ गए तथा एक-दूसरे पर पथराव किया गया। इस दौरान दुकानों और सड़कों पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस का बल प्रयोग और स्थिति नियंत्रण
सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आठ से दस राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए। देर रात तक पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया था।
 
प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा
घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि दो समुदायों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ हुई है तथा हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
 
छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र
हिंसक घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है। क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं और पुलिस अनावश्यक रूप से लोगों को रुकने नहीं दे रही है। लोगों का हुजूम एकत्र न हो सके, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से छतों की निगरानी लगातार जारी है।

पढ़ें- MP News: जबलपुर के मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव
 
रमजान माह का पहला जुमा
रमजान माह का पहला जुमा होने के कारण विशेष समुदाय के लोगों के मस्जिद में एकत्र होने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
 
हिंदूवादी संगठन ने सौंपा ज्ञापन
सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मंदिर में पथराव और तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। पुलिस ने देर रात हुई हिंसक टकराव की घटना में कुछ युवकों को अभिरक्षा में लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed