सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur news shahpura nh45 overbridge collapse traffic disrupted investigation started

MP News: जबलपुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 45 के शहपुरा मार्ग पर गिरा ब्रिज, कुछ दिन पहले ही गिरा था एक हिस्सा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

शहपुरा में NH-45 पर रेलवे ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पूर्व में भी पुल का एक भाग धंस चुका था। प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट कर जांच शुरू की है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

Jabalpur news shahpura nh45 overbridge collapse traffic disrupted investigation started
जबलपुर में ब्रिज गिर गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहपुरा में NH 45 पर रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज का एक और हिस्सा रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। इससे पहले भी पुल का एक भाग धंस चुका था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मार्ग पूरी तरह बाधित होने से शहर में भीषण जाम की स्थिति बन गई।
Trending Videos


पहले भी धंस चुका था हिस्सा
स्थानीय लोगों के अनुसार तीन माह पूर्व बरसात के दौरान पुल का एक हिस्सा धंस गया था, जिसके बाद मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी। रविवार को उसी के समीप स्थित दूसरा भाग भी ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पुल के इस हिस्से में मिट्टी भराव किया गया था और वन-वे यातायात के कारण बढ़े दबाव से संरचना कमजोर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




यातायात डायवर्ट, टोल फ्री निकासी
ओवरब्रिज गिरने के बाद शहपुरा नगर से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों को पाटन मार्ग की ओर मोड़ा जा रहा है, जबकि अन्य वाहनों को वैकल्पिक ग्रामीण मार्गों से निकाला जा रहा है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने वाहनों को बिना शुल्क निकासी की अनुमति दी है। हालांकि संकरे ग्रामीण रास्तों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- प्यार, शक और हत्या: छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां

स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय नागरिकों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत की जाती तो यह स्थिति नहीं बनती।

प्रशासन ने कही तकनीकी जांच की बात
थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे ने बताया कि यह जबलपुर भोपाल नेशनल हाईवे क्रमांक 45 है। इसमें क्योंकि ब्रिज निर्माण कार्य शुरू हो गया है इसलिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। यहां भारी वाहनों को मोड़ा जा रहा है | एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी का कहना है कि जो ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है वो पाटन होकर जबलपुर जाएंगे या भोपाल जाएं ऐसी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक पौड़ी फाटक वाला मार्ग भी शुरू है। ब्रिज बनने से वो जो गेट है वो उसको बंद किया गया है और ब्रिज टेक्निकल कारणों से गिरा है, जिसे इंजीनियर समझने की कोशिश के रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed