{"_id":"699aca0fa1478ba7b00b7d83","slug":"drunken-car-drivers-rampage-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3979102-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: शराबी कार चालक ने मचाया कोहराम, पुलिस कर्मी को रौंदा; दो अन्य लोगों को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: शराबी कार चालक ने मचाया कोहराम, पुलिस कर्मी को रौंदा; दो अन्य लोगों को भी बनाया निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 05:36 PM IST
जबलपुर के ओमनी थानान्तर्गत शराबी कार चालक ने जमकर कोहराम मचाते हुए पुलिस कर्मी सहित तीन व्यक्तियों को घायल कर दिया। शराबी कार चालक ने भंवरताल से इनकम टैक्स चौक तक एक कार सहित चार से पांच मोटरसाइकिल टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बाद इनकम टैक्स चौक स्थित सिंधिया पार्क की बाउंड्री वॉल में कार टकरा गई। इसके कारण चालक को भी चोट आई है। कार चालक की हरकत के कारण लोग दहशत में आ गए थे।
ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के अनुसार एमजी हेक्टर कार चालक अनुराग सोनी ने शराब के नशे में गत रात लगभग 12 बजे भंवरताल पार्क से इनकम टैक्स चौक के बीच जमकर तांडव मचाया। कार चालक ने तेज रफतार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए इस दौरान अलग-अलग स्थानों में एक कार सहित चार मोटरसाइकिल को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कार की चपेट में आने के कारण पुलिसकर्मी आदित्य कौरव, सहिल तथा एक 14 वर्षीय बालक घायल हो गए।
इनकम टैक्स चौक पर कार में मोटरसाइकिल फंसने के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा था। कार सिंधिया पार्क स्थित बाउंडी बॉल से जाकर टकरा गई, जिसके कारण चालक को भी चोटें आई। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार चालक सहित सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना में सभी घायलों को मामूली चोटे आई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए कार को जब्त कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।