सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   madhya pradesh high court equal pay salary disparity notice government officials

समान पद-अनुभव के बावजूद कम वेतन का मामला: हाईकोर्ट ने सरकार और अधिकारियों को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने समान पद और समान अनुभव के बावजूद कम वेतन दिए जाने के मामले में सरकार और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

madhya pradesh high court equal pay salary disparity notice government officials
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

समान पद और समान अनुभव होने के बावजूद कम वेतन दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि विभाग का नाम बदलने के बाद भी कर्मचारियों को पुराने तरीके से कम वेतन दिया जा रहा है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस विशाल घगट की डबल बेंच ने की।
Trending Videos


क्या है पूरा मामला

याचिकाकर्ता रविंद्र कुशवाह और उनके साथ 28 अन्य कर्मचारियों ने यह याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया है कि वे प्रदेश के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में डिप्टी रजिस्ट्रार, हॉस्पिटल मैनेजर, असिस्टेंट हॉस्पिटल मैनेजर और बायोमेडिकल इंजीनियर के पदों पर काम कर रहे हैं। पहले ये सभी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत थे। सरकार ने साल 2024 में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग का विलय कर दिया था। इसके बाद नए विभाग का नाम लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग रखा गया। इसके बावजूद दोनों पुराने विभागों से आए कर्मचारियों का वेतनमान अब भी अलग-अलग रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी की गई थी शिकायत

याचिका में कहा गया है कि दूसरे विभाग के कर्मचारियों के बराबर योग्यता, अनुभव और जिम्मेदारी होने के बावजूद इन्हें कम वेतन दिया जा रहा है। इस वेतन विसंगति को दूर करने के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशक को पहले भी पत्र लिखा गया था। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, एसएस मेडिकल कॉलेज रीवा और बिरसा मुंडा सरकारी मेडिकल कॉलेज शहडोल के डीन ने भी मौजूदा पदों के वेतनमान में बदलाव का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से यह याचिका दाखिल की गई है।

ये भी पढ़ें- NHAI में कार अटैच कराने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पीं, डेढ़ करोड़ की 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद

किन-किन को बनाया गया है पक्षकार

इस याचिका में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त और निदेशक के साथ-साथ प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन को पक्षकार बनाया गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सुनवाई के बाद सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील आदित्य संघी ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed