सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Relief to Class 3 employees working in the court

Jabalpur: 22–25 साल बाद निकाले गए कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायालय जबलपुर में कार्यरत क्लास-3 कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 22 से 25 साल की सेवा के बाद की गई बर्खास्तगी को रद्द कर दिया है।

Relief to Class 3 employees working in the court
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में जिला न्यायालय जबलपुर में काम कर रहे क्लास-3 कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 22 से 25 साल की सेवा के बाद उन्हें नौकरी से निकालने का आदेश रद्द कर दिया है। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डबल बेंच ने कहा कि साल 1994-95 में हुई ये नियुक्तियां पूरी तरह गैरकानूनी या शुरू से ही बेकार नहीं थीं, बल्कि इनमें सिर्फ प्रक्रिया से जुड़ी कुछ गलतियां थीं, जो इतने लंबे समय तक नौकरी करने के बाद अपने आप खत्म मानी जाएंगी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी कर्मचारियों को उनके पदों पर वापस रखा जाए। साथ ही उन्हें बकाया वेतन, पदोन्नति और नौकरी से जुड़े दूसरे सभी फायदे भी दिए जाएं।

Trending Videos


याचिकाकर्ताओं की ओर से क्या कहा गया
जबलपुर के रहने वाले राजीव काशिव, सुधीर पटेल, मोहम्मद शमीम और अन्य की तरफ से वरिष्ठ वकील मनोज शर्मा ने कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इन सभी की नियुक्ति जिला न्यायालय जबलपुर में क्लास-3 पदों पर हुई थी। ये नियुक्तियां उस समय की सरकार की एक योजना के तहत की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ताओं के माता-पिता सरकारी कर्मचारी थे, जिन्होंने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1976 के नियम 42 के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए इन लोगों की नियुक्ति की गई थी।

ये भी पढ़ें- NHAI में कार अटैच कराने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पीं, डेढ़ करोड़ की 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद

22 साल बाद क्यों निकाली गई थी नौकरी
बाद में सरकार ने वह योजना वापस ले ली। इसके करीब 22 साल से ज्यादा समय बाद, साल 2017 में मनसुख लाल सराफ बनाम अरुण कुमार तिवारी केस के आधार पर जांच हुई। इसके बाद यह कहकर इन कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी गईं कि उनकी नियुक्तियां अनुकंपा नीति और मेडिकल जांच के नियमों के खिलाफ थीं। अब हाईकोर्ट ने इस फैसले को गलत मानते हुए कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है और उनकी नौकरी बहाल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed