{"_id":"67ee966d598b886e4507928f","slug":"satna-congress-mla-appeared-in-court-in-check-bounce-case-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2795051-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: चेक बाउंस मामले में सतना कांग्रेस विधायक न्यायालय में पेश, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: चेक बाउंस मामले में सतना कांग्रेस विधायक न्यायालय में पेश, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली जमानत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा चेक बाउंस मामले में जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने पहले उनकी गैरहाजिरी पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने उन्हें जमानत दे दी। मामला 2016 में चेक बाउंस से जुड़ा है।
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को कोर्ट से राहत मिली है।
- फोटो : फेसबुक
विज्ञापन
विस्तार
सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा चेक बाउंस मामले में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट जबलपुर के समक्ष उपस्थित हुए। न्यायालय ने उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक सतना के माध्यम से गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। विशेष न्यायाधीश डी.पी. सूत्रकार ने मामले की सुनवाई के बाद विधायक को जमानत का लाभ प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार कटनी जिला न्यायालय में विजय कनकने द्वारा 1.25 लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर वर्ष 2016 में परिवाद दायर किया गया था। न्यायालय ने धारा 138 के तहत मामला संज्ञान में लेकर सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ वारंट जारी किया। विधायक निर्वाचित होने के बाद मामला एमपी-एमएलए कोर्ट जबलपुर स्थानांतरित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को किया तलब, अवमानना याचिका में नहीं दी संबंधित जानकारी
निरंतर गैरहाजिरी के कारण गिरफ्तारी वारंट
न्यायालय ने पाया कि 2016 से विधायक सुनवाई में अनुपस्थित रहे, जबकि उनके वकील अदालत में पेश होते रहे। फरवरी 2018 में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद उन्होंने कोर्ट में हाजिरी नहीं दी, जिससे एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक सतना के माध्यम से नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद गुरुवार को कांग्रेस विधायक कोर्ट में पेश हुए और जमानत आवेदन प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश ने जमानत मंजूर कर दी।
ये भी पढ़ें- सरकार पर पचास हजार का जुर्माना, यह राशि जिला रजिस्ट्रार स्टाम्प कलेक्टर से वसूलने के निर्देश
कौन हैं सिद्धार्थ कुशवाहा
सिद्धार्थ कुशवाहा उर्फ डब्बू कांग्रेस के राजनेता हैैं। वे 2018 में सतना से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने तीन बार के विधायक शंकरलाल तिवारी को हराया था। उनके पिता सुखलाल कुशवाहा सांसद रह चुके हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को हराकर चर्चा में आए थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X