सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP HC seeks report from all district collectors on malnutrition notice given to state govt and Chief Secretary

कुपोषण पर मप्र हाईकोर्ट सख्त: सभी जिला कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट, राज्य शासन और मुख्य सचिव को दिया नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Jul 2025 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

MP High Court: हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि अगर शासन वास्तविक स्थिति को छिपाता रहा, तो यह नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ के समान होगा। न्यायालय ने कहा कि ऐसी स्थिति में दिशानिर्देश और नीतियां बनाना कठिन हो जाता है, जो कि कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक हैं।

MP HC seeks report from all district collectors on malnutrition notice given to state govt and Chief Secretary
एमपी हाईकोर्ट जबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों की कुपोषण संबंधी स्टेटस रिपोर्ट चार सप्ताह के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत करें। साथ ही राज्य शासन, मुख्य सचिव सहित संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

Trending Videos

 
जनहित याचिका में किए गए गंभीर खुलासे
यह आदेश जबलपुर निवासी दिपांकर सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं अमित सिंह सेंगर और अतुल जैन ने कोर्ट को अवगत कराया कि प्रदेश में कुपोषण की स्थिति भयावह है, लेकिन शासन-प्रशासन वास्तविक आंकड़ों को छिपाने में जुटा हुआ है। कागजों में बच्चों को स्वस्थ बताया जा रहा है, जबकि जमीनी हालात इसके बिल्कुल उलट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दावा- मप्र कुपोषण में देश में दूसरे स्थान पर
याचिका में बताया गया कि पोषण ट्रैकर 2.0 और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार मध्यप्रदेश कुपोषण के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2025 में ही इसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पोषण आहार में प्रोटीन और विटामिन की भारी कमी के कारण बच्चों का विकास अवरुद्ध हो रहा है। कई बच्चे ठिगने, कमजोर और गंभीर रूप से कुपोषित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Jabalpur: ‘MP की न्यायपालिका में जातिवादी सोच-सामंती ढांचे की झलक’, क्यों की हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी? जानें
 
858 करोड़ के पोषण घोटाले का आरोप
याचिकाकर्ता ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में पोषण आहार वितरण में 858 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। वितरण और परिवहन में अनियमितता, घटिया गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के बावजूद अब तक दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।
 
66 लाख बच्चों में 10 लाख कुपोषित, 1.36 लाख गंभीर रूप से ग्रस्त
याचिका के अनुसार प्रदेश में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 66 लाख बच्चे हैं, जिनमें से 10 लाख से अधिक कुपोषण से पीड़ित हैं। इनमें एक लाख 36 हजार से अधिक बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं। इसके साथ ही 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को भी समुचित पोषण नहीं मिल पा रहा है।
 
आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार की बात भी आई सामने
हाईकोर्ट को बताया गया कि प्रदेश भर में आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी अनियमितताएं हैं। अकेले जबलपुर में 1.80 करोड़ रुपये का किराया आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भुगतान किया गया, जबकि बच्चों की उपस्थिति बेहद कम पाई गई। प्रत्येक केंद्र में 40 से 50 बच्चों के नाम पंजीकृत हैं, लेकिन हकीकत में उपस्थिति नाममात्र की है। फिर भी उन्हीं आंकड़ों के आधार पर मध्यान्ह भोजन और अन्य लाभों का भुगतान किया जा रहा है।
 
रीवा और विदिशा की घटनाएं बनीं आधार
सुनवाई के दौरान कोर्ट को अवगत कराया गया कि रीवा जिले में पोषण आहार तैयार करने के दौरान उसे पैरों से रौंदने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, विदिशा में ठिगने बच्चों की लंबाई जानबूझकर बढ़ाकर दर्ज की गई और झूठी रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी गई। अधिवक्ताओं ने दलील दी कि प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति भी इसी प्रकार की है और जमीनी हकीकत को उजागर करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Jabalpur:नर्सिंग कॉलेज में फैकल्टी की जाली मार्कशीट पर हाईकोर्ट सख्त, Cbi से जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा
 
कोर्ट ने जताई गहरी चिंता
हाईकोर्ट की युगलपीठ ने इस मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि अगर शासन वास्तविक स्थिति को छिपाता रहा, तो यह नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ के समान होगा। न्यायालय ने कहा कि ऐसी स्थिति में दिशानिर्देश और नीतियां बनाना कठिन हो जाता है, जो कि कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक हैं।
 
अगली सुनवाई में रिपोर्ट अनिवार्य
कोर्ट ने सभी जिला कलेक्टरों को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश देते हुए यह स्पष्ट किया कि बिना वास्तविक डेटा के इस समस्या का समाधान संभव नहीं। राज्य शासन और संबंधित अधिकारियों से भी पूछा गया है कि अब तक इस दिशा में क्या कदम उठाए गए और कुपोषण की भयावह स्थिति को सुधारने के लिए क्या योजनाएं लागू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed