सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   STF caught a gang supplying ganja in another state

Jabalpur: दूसरे प्रदेश में गांजा सप्लाई करने वाला गिरोह चढ़ा STF के हत्थे, चार आरोपियों से 85 किलो 'नशा' जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार

एसटीएफ ने 85 किलो गांजा के साथ अनूपपुर निवासी चार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से अन्य राज्यों में भी गांजे की तस्करी कर रहे थे। भालूझाड़, उमरिया में पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

STF caught a gang supplying ganja in another state
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को एसटीएफ ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 85 किलो गांजा बरामद किया है। गिरोह के सदस्य अन्य प्रदेशों में भी गांजे की तस्करी करते थे।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: 'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ निरीक्षक डीएसपी संतोष कुमार तिवारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भालूझाड़ जिला उमरिया के पास सप्लाई के लिए गांजा तस्कर आने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने वहां नाकाबंदी की थी। इस दौरान एसटीएफ को चार व्यक्ति तीन बैग लेकर आते हुए दिखाई दिए। एसटीएफ टीम ने उन्हें रोककर बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। आरोपियों के बैग में मिले 85 किलो गांजे को जब्त करते हुए एसटीएफ ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा

डीएसपी तिवारी ने बताया कि आरोपियों में 20 वर्षीय नंदलाल राठौर, 24 वर्षीय राम सिंह ठाकुर, 28 वर्षीय राम बाबू और 30 वर्षीय संदीप राठौर शामिल हैं। सभी आरोपी अनूपपुर के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के कारोबार में लिप्त हैं। गिरोह के सदस्य अन्य प्रदेशों में भी गांजे की सप्लाई करते हैं। आरोपियों से गांजे को लेकर पूछताछ की जा रही है, उनसे तस्करी में लिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी मिलने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed