सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Teenage girl commits suicide after refusing to marry

Jabalpur News: शादी से इंकार करने पर किशोरी ने की थी आत्महत्या, इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

घमापुर क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक द्वारा शादी से इंकार करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी हर्ष उर्फ मोन्टू सकतेल पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी प्रयास शुरू किए हैं।

Teenage girl commits suicide after refusing to marry
पुलिस ने इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंस्टाग्राम में दोस्ती होने के बाद युवक ने शादी का प्रलोभन देकर किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके कारण किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


घमापुर थाना प्रभारी इंद्रा सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने गत 17 दिसंबर की सुबह घर में फांसी लगा ली थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। पुलिस ने जांच में पाया कि किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से हर्ष उर्फ मोन्टू सकतेल उम्र 19 से दोस्ती हो गई थी। युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया था। दोनों एक ही समुदाय से थे, जिस कारण से किशोरी तैयार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्दन पर वार से गिरे बाइक सवार पुजारी, सीने में आठ प्रहार कर उतारा मौत के घाट; नाराज ग्रामीणों का अनशन

युवक ने 16 दिसंबर को किशोरी को फोन किया था। बातचीत के दौरान युवक ने किशोरी से शादी करने से इंकार कर दिया था। युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर किशोरी मानसिक रूप से पीड़ित व व्यथित हो गई थी। जिस कारण से किशोरी ने दूसरे दिन घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed