सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The Sarpanch's sons abused the secretary and vandalized the Panchayat office

Jabalpur Crime: सरपंच के पुत्रों पर शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलुपर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में महिला सरपंच के पुत्रों पर शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगा है। सचिव की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The Sarpanch's sons abused the secretary and vandalized the Panchayat office
पंचायत कार्यालय का जबरन ताला खुलवाते हुए तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर में महिला सरपंच के एक पुत्र ने फोन कर सचिव को धमकाया, तो दूसरे पुत्र ने शराब के नशे में धुत होकर पंचायत कार्यालय का जबरन ताला खुलवाते हुए तोड़फोड़ की। महिला सरपंच का कार्य उनके पुत्रों के द्वारा देखा जाता था। पुलिस ने महिला सरपंच के पुत्रों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

बरेला थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत हिनोतिया भोई के सचिव घनश्याम कुशवाहा (उम्र 60 वर्ष), निवासी ग्राम कुड़ारी, विगत 16 दिसंबर को श्रीमती राजबाला गोहिया, कृषि विस्तार अधिकारी के साथ आवास सर्वे का कार्य सहायक के रूप में कर रहे थे। घर लौटते समय शाम लगभग 5 बजे रास्ते में ग्राम हिनोतिया भोई की सरपंच मीना परस्ते के पुत्र मनोज परस्ते ने मोबाइल से कॉल कर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए ताला खुलवाया
इसके कुछ देर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ पवित्रा मरावी ने फोन के माध्यम से बताया कि सरपंच के पुत्र मनीष परस्ते द्वारा पंचायत कार्यालय का ताला चौकीदार अमित झारिया से खुलवाकर कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर एवं समस्त रिकॉर्ड नष्ट कर दिए गए। चौकीदार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मनीष परस्ते ने शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए ताला खुलवाया।




ये भी पढ़ें- Simhastha 2028: करोड़ों रुपए से होगा इंदौर के मंदिरों का कायाकल्प, रोज आएंगे दो लाख से अधिक भक्त

पुलिस ने अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया
इसके पहले भी सरपंच श्रीमती परस्ते के स्थान पर उनका कार्य उनके पुत्रों द्वारा किया जाता था। इससे पूर्व भी उनके द्वारा बीएलओ पवित्रा मरावी को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई थी कि आंगनबाड़ी सामुदायिक भवन में नहीं लगाने देंगे। मनोज परस्ते एवं मनीष परस्ते शासन की योजनाओं को सही रूप से चलने नहीं देते हैं और हर काम में हस्तक्षेप करते हैं।

सचिव की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को सरपंच के पुत्रों के खिलाफ धारा 132, 324(4), 296(बी), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed